बैंक खाता एवं IFSC कोड की त्रुटिपूर्ण प्रविष्टियों के कारण झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना”की राशि से कुछ लाभुक रह गये हैं वंचित, 5 दिनों के अंदर प्रविष्टि शुद्ध कर राशि का कर दिया जाएगा भुगतान

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
मंईयां सम्मान योजना की राशि में हर साल बढ़ेंगे 250 रुपये

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : “झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना” में कुछ लाभार्थियों के बैंक खाते एवं IFSC कोड की त्रुटिपूर्ण प्रविष्टियों के कारण माह अगस्त की राशि का भुगतान नहीं हो पाया है।

महिला,बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग ने बताया है कि माह अगस्त में स्वीकृत सभी लाभार्थियों के खाते में सम्मान राशि भेजी गई थी ,लेकिन ज्ञात हुआ है कि कुछ लाभार्थियों को यह राशि प्राप्त नहीं हुई है ,मामले की सघन जाँच के बाद यह प्रकाश में आया है कि बैंक खाते एवं IFSC कोड की त्रुटिपूर्ण प्रविष्टियों के कारण भुगतान नहीं हो पाया है।

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

यह भी पढ़े : सेना के ड्रोन्स में चीनी पुर्जे लगाने पर रोक:डिफेंस मिनिस्ट्री ने 200 ऑर्डर होल्ड किए, मैन्युफैक्चरर्स से कहा- चीनी कंपोनेंट नहीं हैं, इसके सबूत दें

विभाग ने बताया है कि वैसे लाभार्थियों की सूची ग्रामीण क्षेत्रों में संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा शहरी क्षेत्रों में अंचलाधिकारी को उपलब्ध कराते हुए उनके कार्यालय में संधारित बैंक खाता संबंधी काग़ज़ात के आधार पर प्रविष्टि शुद्ध करने का निर्देश दिया गया है । इनके द्वारा बैंक खाता संबंधी विवरणी को योजना के पोर्टल पर शीघ्र अद्यतन कर दिया जाएगा । तदोपरांत 5 दिनों के अंदर माह अगस्त 2024 एवं सितंबर 2024 के सम्मान राशि का भुगतान कर दिया जाएगा।

“झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना”झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है ।इस योजना के तहत 21 से 50 वर्ष की महिलाओं के बैंक खाते में प्रतिवर्ष 12 हज़ार रुपये (प्रत्येक महीने एक हज़ार रुपये) की राशि का हस्तांतरण किया जा रहा है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---