Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

बीएलए-2 प्रशिक्षण सह कार्यशाला में मतदाता जागरूकता पर जोर, सैकड़ों लोगों ने थामा झामुमो का दामन

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
Emphasis on Voter Awareness at BLA-2 Training
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / सरायकेला: झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला समिति, सरायकेला-खरसावां द्वारा आयोजित बीएलए-2 प्रशिक्षण सह कार्यशाला एवं संगठन सुदृढ़ीकरण कार्यक्रम मंगलवार को सरायकेला टाउन हॉल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत मतदाता जागरूकता बढ़ाने तथा बीएलए-2 कार्यकर्ताओं को निर्वाचन संबंधी दायित्वों का प्रशिक्षण दिया गया।

यह भी पढ़े : कुंवर विजय प्रताप सिंहदेव की 131वीं जयंती ‘विजय जयंती उत्सव’ के रूप में मनाई गई

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित झामुमो के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पाण्डेय ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती निष्पक्ष एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची पर निर्भर करती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने और पात्र नागरिकों का नाम सूची में दर्ज कराने का आह्वान किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष डॉ. शुभेन्दु महतो ने संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहने और जनसंपर्क बढ़ाने पर बल दिया। कार्यशाला में मतदाता पंजीकरण, संशोधन, विलोपन एवं निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी दी गई।
इस अवसर पर आदित्यपुर के के.पी. सोरेन, खरसावां के बीरबल सरदार तथा सरायकेला की सुनिला सुतार सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की। नेताओं ने सभी नवप्रवेशी सदस्यों का पार्टी का पट्टा पहनाकर स्वागत किया।
कार्यक्रम में सांसद जोबा माझी, विधायक सविता महतो, विधायक दशरथ गागराई, जिलाध्यक्ष डॉ. शुभेन्दु महतो, जिला सचिव बैद्यनाथ टुडू सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, बीएलए-2 कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित थे। कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने और मतदाता जागरूकता अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator