Advertisement 2

पूर्वी सिंहभूम: कांग्रेस की संगठन सृजन बैठक आयोजित, ग्राम व बूथ स्तर तक कमेटी गठन पर जोर

By Riya Kumari

Published :

Follow
East Singhbhum: Congress's organization creation meeting held, emphasis on forming committees at village and booth levels
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में संगठन सृजन बैठक का आयोजन कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय बिष्टुपुर में जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के अध्यक्षता में आहूत की गई थी संगठन सृजन बैठक में प्रखंड पर्यवेक्षक प्रखंड अध्यक्ष प्रखंड के संगठन प्रभारी मंडल के अध्यक्ष गण शामिल हुए जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने अध्यक्षता करते हुए बैठक में कहा कि झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्देशानुसार ग्राम पंचायत कांग्रेस कमिटी का गठन करना, बूथ कांग्रेस कमिटी का गठन करना एवं BLA-2 का चयन करना, BLA-2 का फार्म भरना, जहाँ पंचायत नही है,

यह भी पढ़े : जनता त्रस्त, नेता मस्तः व्यवस्था नहीं सुधरी तो होगा आंदोलन-  राकेश साहू

 वहाँ मुहल्ला कमिटी का गठन करना, बुथवार BLA-2 का चयन करना, नगर निकाय क्षेत्र में वार्डवार कमिटी का गठन करना एवं बुथवार BLA-2 का चयन करना, BLA-2 का फार्म भरना अनिवार्य होगा। कार्य में तेजी लाने हेतू द्रुतगति से कार्य करने की आवश्यकता है। जिलाध्यक्ष ने सभी प्रखण्ड पर्यवेक्षकों को फार्म एवं नियुक्ति पत्र सौंपा। जिसे क्षेत्रवार बैठक आयोजित कर संगठन विस्तार करने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष ने सभी प्रखण्ड पर्यवेक्षक से कहा कि प्रखण्ड में जा कर बैठक का आयोजन प्रारंभ करें।

बैठक में प्रखंड पर्यवेक्षक के रूप में साकची राकेश कुमार तिवारी, धालभूमगढ कमलेश कुमार पाण्डेय, बिरसानगर सामंता कुमार, जुगसलाई रामलाल प्रसाद पासवान, जमशेदपुर ग्रामीण अखिलेश सिंह यादव, मानगो बृजेंद्र तिवारी, पोटका विजय यादव, चाकुलिया के. के. शुक्ला, पटमदा खगेनचन्द्र महतो, बोडाम अशोक कुमार सिंह, प्रखंड अध्यक्ष में आशीष ठाकुर, अतुल गुप्ता, धर्मा राव, मंडल अध्यक्ष में विनोद यादव, अली राजा खान, राजू गद्दी, राज नारायण यादव, मुन्ना मिश्रा, नारायण दे, प्रखंड प्रभारी में राजकिशोर यादव, राजेश चौधरी मुख्य रूप से शामिल हुए। बैठक का संचालन एवं प्रबंधन कार्य संजय सिंह आजाद उपाध्यक्ष ने किया।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version