पूर्वी सिंहभूम जिला महासंघ चुनाव 22 नवंबर को, 2000 कर्मचारी होंगे शामिल

By Riya Kumari

Published :

Follow
पूर्वी सिंहभूम जिला महासंघ चुनाव 22 नवंबर को, 2000 कर्मचारी होंगे शामिल

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर: झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अंतर्गत पूर्वी सिंहभूम जिला महासंघ का चुनाव 22 नवंबर 2026 (रविवार) को आयोजित किया जाएगा। इस चुनाव में जिले के विभिन्न विभागों एवं संवर्गों से जुड़े करीब 2000 कर्मचारी भाग लेंगे।

यह भी पढे : सरयू राय की 26वीं रामार्चा पूजा संपन्न, बारिश के बीच हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद

आयोजकों के अनुसार, यह चुनाव कर्मचारियों की संगठनात्मक एकता और लोकतांत्रिक भागीदारी को मजबूत करने के साथ-साथ उनके अधिकारों एवं हितों के संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण अवसर होगा।

इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम को लेकर विभिन्न समाचार पत्रों और न्यूज चैनलों से समाचार संकलन एवं छायांकन के लिए एक समाचार संवाददाता (News Reporter) और एक छायाकार (Photographer) भेजने का अनुरोध किया गया है।

आयोजकों ने उम्मीद जताई है कि मीडिया के माध्यम से चुनाव से जुड़ी गतिविधियों और कर्मचारियों की भागीदारी को व्यापक रूप से जनता तक पहुंचाया जा सकेगा। साथ ही, कार्यक्रम को सफल बनाने में मीडिया से सहयोग की अपील की गई है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Exit mobile version