---Advertisement---

सोनपुर में बनेगा ईस्टर्न इंडिया का पहला ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का रास्ता साफ

By Aditi Pandey

Published :

Follow
Eastern India first greenfield airport सोनपुर

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: बिहार के लोगों के लिए बड़ी राहत और विकास की खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने सोनपुर में एक बड़े ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के निर्माण को मंजूरी दे दी है, जिस पर करीब 1302 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। यह एयरपोर्ट पूर्वी भारत का पहला और देश के सबसे बड़े ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट्स में शामिल होगा।

यह भी पढ़ें: पूर्वी विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में 52 लाख की योजनाओं का हुआ उद्घाटन

जानकारी के अनुसार, प्रस्तावित एयरपोर्ट सोनपुर में सोनपुर-छपरा फोरलेन राष्ट्रीय राजमार्ग के उत्तर और गंडक नदी के पश्चिम दरियापुर चंवर इलाके में बनाया जाएगा। इस परियोजना को लेकर कैबिनेट स्तर पर औपचारिक प्रक्रिया भी आगे बढ़ाई जा सकती है।

एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित करने की योजना है। इसका रनवे लगभग 4200 मीटर लंबा होगा, जिससे बड़े विमान भी आसानी से उतर सकेंगे। बेहतर कनेक्टिविटी के लिए पटना से जोड़ने हेतु दो नए सिक्स लेन पुल बनाए जा रहे हैं, जिनमें जेपी दीघा सेतु के समानांतर पुल भी शामिल है।

एयरपोर्ट के निर्माण के बाद 24 घंटे उड़ानों का संचालन संभव हो सकेगा, जिससे बिहार के लाखों यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा और बड़े शहरों जैसे दिल्ली, मुंबई और हैदराबाद के साथ हवाई संपर्क और मजबूत होगा।

इसके अलावा राज्य में अन्य शहरों सहरसा, रक्सौल, मुंगेर, सुपौल, वाल्मीकिनगर, मोतिहारी, बेगूसराय, छपरा, भागलपुर, मधुबनी और गोपालगंज में भी एयरपोर्ट विकसित करने की तैयारी चल रही है, जिससे आने वाले समय में बिहार का एयर कनेक्टिविटी नेटवर्क और विस्तृत होने की उम्मीद है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version