Dr Abhishek Child Care

घर पर पेडीक्योर करने का आसान तरीका

By admin

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/ डेस्क : अगर आपके नाखूनों की चमक कम और बेजान हो गयी है.और आप पार्लर जाकर पेडीक्योर कराने के बारे में सोच रही हैं तो फिर आपको बता दें कि पैसे खर्च करने की जरूरत बिल्कुल नहीं है क्योंकि आप घर पर आंवले से भी अपने पैर को निखार सकती हैं.अब आप सोच रही होंगी कैसे तो आज हम आपको आंवले से पेडीक्योर कैसे करेंगे उसके बारे में बताने वाले हैं.

– इसको बनाने के लिए आपको गुलाब जल आंवला और कॉटन चाहिए.अब आप सबसे पहले नेल रिमूवर की मदद से नेलपेंट को साफ कर लीजिए.इसके बाद हल्के गुनगुने पानी में करीब 5 मिनट तक नाखूनों को भिगोकर रखिए.इससे नाखून मुलायम हो जाएंगे.

अब आप 3 से 4 आंवले को लेकर मिक्सी में अच्छे से पीस लीजिए और आप चाहें तो उसमें विटामिन ई कैप्सूल भी मिला सकती हैं.अब आप इस पेस्ट को नाखूनों के ऊपर और क्यूटीक्लस में अच्छी तरह से लगा लीजिए.15 मिनट इस पेस्ट को लगा रहने के बाद कॉटन की मदद से साफ कर लीजिए

आप नाखूनों को नेल फाइलर की मदद से शेप दे सकती हैं.इसके बाद आप गुलाब जल और कॉटन की मदद से नाखूनों को अच्छे से साफ कर लीजिए.अब आप पैर में क्रीम लगाकर उन्हें अच्छे से मॉइश्चराइज कर लीजिए.तो ये रहा आपका घर पर पेडीक्योर करने का आसान तरीका जिसे आप भी आजमा सकती हैं.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version