Advertisement 2

सामाजिक कार्यकर्ता दीपक रंजित के ट्वीट पर मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, मेधावी छात्र मनोज की पढ़ाई में मिलेगी मदद

By Aditi Pandey

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क/Education Assistance Campaign: बोड़ाम प्रखंड के जामबनी गांव के मेधावी छात्र मनोज कुमार महतो, जो इस समय बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से अंग्रेजी विषय में स्नातक की पढ़ाई कर रहे हैं, अचानक आए पारिवारिक संकट से जूझ रहे थे।

यह भी पढ़ें: जमशेदपुर रेल संघर्ष समिति ने टाटा-जयनगर ट्रेन को दैनिक करने की माँग तेज की

कुछ दिनों पहले उनके पिता को पैरालिसिस हो जाने के कारण घर की आर्थिक स्थिति बिगड़ गई थी, जिससे मनोज की उच्च शिक्षा पर संकट के बादल मंडराने लगे।इसकी जानकारी सामाजिक कार्यकर्ता दीपक रंजित को मिलने पर उन्होंने शनिवार को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को ट्वीट के जरिए अवगत कराया।

ट्वीट मिलते ही मुख्यमंत्री ने त्वरित संज्ञान लेते हुए पूर्वी सिंहभूम जिला उपायुक्त को निर्देश दिया कि छात्र मनोज को पढ़ाई में हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाए और उनके परिवार को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से आच्छादित किया जाए। उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम ने इस संबंध में ट्वीट कर जानकारी दी कि जिला कल्याण पदाधिकारी को मनोज को छात्रवृत्ति का लाभ देने एवं डीडीओ को सरकार की योजनाओं से तत्काल आच्छादित करने का निर्देश दिया गया है।

उन्होंने आश्वस्त किया कि मनोज महतो को हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी।मुख्यमंत्री की इस पहल से उत्साहित मनोज महतो ने आभार व्यक्त करते हुए कहा, “मुख्यमंत्री जी का बहुत-बहुत धन्यवाद, उनकी मदद से अब मेरी पढ़ाई में कोई दिक्कत नहीं होगी। मैं मन लगाकर पढ़ाई करूंगा और अपने सपनों को पूरा करूंगा।”

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator
Exit mobile version