Advertisement 1
Advertisement 2

झारखंड में आम लोगों पर ठंड का असर, एक की गई जा*

By admin

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : झारखंड में ठंड घटने का नाम नहीं ले रही जमशेदपुर समेत आसपास के इलाकों में सर्दी सितम ढाह रही है। इस बीच बिरसानगर में एक व्यक्ति की ठंड से मौत हो गई। उसकी पहचान जयदीप चटर्जी के रूप में हुई है। वह बिरसानगर गया था जहां ठंड के चलते गिर गया  और मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। पहले उसे अज्ञात बताया गया। बाद में जब उसके बारे में पता किय गया तो वह सीतारामडेरा निवासी निकला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया जहां से परिजनों का सौंप दिया गया। इस मामले में सीतारामडेरा थाना में एक यूडी केस दर्ज किया गया है।

कई इलाकों में ठंड के चलते लोगों को काफी परेशानी हो रही है। रात में सर्दी का कहर आमलोगों पर टूट रहा है। उत्तर पश्चिमी हिस्से में शीतलहर को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।  मौसम केंद्र के प्रभारी अभिषेक आनंद ने बताया कि अभी मौसम शुष्क रहेगा। 

दो दिनों तक राज्य के पश्चिमी हिस्से में शीतलहर चल सकती है। 22 दिसंबर के बाद एक-दो दिनों के लिए न्यूनतम तापमान थोड़ा बढ़ सकता है, इस दौरान आसमान में हल्के बादल छाये रहने का अनुमान है। सुबह में कोहरा रह सकता है। मौसम शुष्क रहेगा। बारिश का कोई अनुमान नहीं है। न्यूनतम तापमान सात से 11 डिग्री के बीच चल रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में तापमान शहरी क्षेत्रों की तुलना में दो से तीन डिग्री कम रह रहा है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator