---Advertisement---

झारखंड राज्य निर्वाचन आयोग ने शहरी स्थानीय निकायों के लिए आरक्षण से संबंधित अधिसूचना जारी

By Aditi Pandey

Published :

Follow
Election Commission issued notification झारखंड

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/रांची: झारखंड राज्य निर्वाचन आयोग ने शहरी स्थानीय निकायों के लिए आरक्षण से संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है. इसके तहत सभी नगर निकायों के लिए आरक्षित मेयर या महापौर के पद की सूची जारी कर दी गयी है. कुल 46 नगर निकायों में चुनाव को लेकर मेयर या महापौर के आरक्षण की सूची जारी की गयी है.

यह भी पढ़ें: झारखंड को प्रधानमंत्री की सौगात, अमृत भारत ट्रेन से जुड़ा देवघर; ये रहेगा टाइम टेबल

इसके तहत मानगो नगर निगम को सामान्य महिला आरक्षित सीट घोषित कर दिया गया है जबकि आदित्यपुर नगर निगम के सीट को अनुसूचित जनजाति आरक्षित घोषित कर दिया गया है. जुगसलाई नगर परिषद भी सामान्य महिला आरक्षित मेयर या महापौर का पद को घोषित कर दिया गया है. इसके बाद लगभग तय हो गया है कि चुनाव मार्च तक होगा.

तय सीट के अनुताबिक, मेदिनीनगर नगर निगम महिला सामान्य, हजारीबाग नगर निगम अत्यंत पिछड़ा वर्ग 1, गिरीडीह नगर निगम अनुसूचित जाति, देवघर नगर निगम अनारक्षित, चास नगर निगम अनारक्षित घोषित की गयी है,इसी तरह गढ़वा नगर परिषद अनारक्षित, विश्रामपुर नगर परिषद महिला सामान्य, चतरा नगर परिषद सामान्य, झुमरीतिलैया नगर परिषद पिछड़ा वर्ग 2, मधुपुर नगर परिषद अत्यंत पिछड़ा वर्ग 1 महिला, गोड्डा नगर परिषद अत्यंत पिछड़ा वर्ग 1, साहेबगंज नगर परिषद में अनुसूचित जाति, पाकुड़ नगर परिषद सामान्य महिला, दुमका नगर परिषद में सामान्य, मिहिजाम नगर परिषद में सामान्य महिला, चिरकुंडा नगर परिषद में सामान्य महिला, फुसरो नगर परिषद अनुसूचित जाति महिला, रामगढ़ में अनुसूचित जनजाति महिला,

लोहरदगा नगर परिषद में अनुसूचित जनजाति, गुमला नगर परिषद अनुसूचित जनजाति महिला, सिमडेगा नगर परिषद अनुसूचित जनजाति महिला, सिमडेगा नगर परिषद अनुसूचित जनजाति, चक्रधरपुर नगर परिषद अनुसूचित जनजाति, चाईबासा नगर परिषद सामान्य, कपाली नगर परिषद सामान्य, जुगसलाई सामान्य महिला, बंशीधरनगर पंचायत सामान्य महिला, मझिआंव नगर पंचायत सामान्य, हुसैनाबाद अनुसूचित जाति, हरिहरगदंज नगर पंचायत अनुसूचित जाति महिला, छतरपुर नगर पंचायत अनारक्षित, लातेहार नगर पंचायत अनुसूचित जनजाति,

कोडरमा नगर पंचायत सामान्य, डोमचांच नगर पंचायत पिछड़ा वर्ग 2, बड़कीसरैया नगर पंचायत सामान्य महिला, धनवार नगर पंचायत सामान्य, महागामा नगर पंचायत अनुसूचित जनजाति, राजमहल नगर पंचायत अत्यंत पिठड़ा वर्ग 1, बरहरवा नगर पंचायत सामान्य महिला, बासुकीनाथ नगर पंचायत सामान्य महिला, जामताड़ा नगर पंचायत सामान्य महिला, बुंडू नगर पंचायत अनुसूचित जनजाति, खूंटी नगर पंचायत अनुसूचित जनजाति महिला, सरायकेला नगर पंचायत सामान्य और चाकुलिया नगर पंचात अनुसूचित जनजाति महिला आरक्षित घोषित की गयी है.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version