Responsive Full Width Slider

उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव आयोग का नोटिफिकेशन जारी, रामनाथ ठाकुर का नाम भी रेस में

By Annu kumari

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/ डेस्क:  जगदीप धनखड़ के उपराष्ट्रपति पद से अचानक इस्तीफा (Resign) देने के बाद अब अगले वाइस प्रेसिडेंट के नाम की अटकलें लगने लगी हैं। अब तक संभावितों की लिस्ट में कई बड़े नेताओं के नाम सामने चुके हैं। अब इसमें एक और बड़ा व चौंकाने वाला नाम शामिल हुआ है।

यह भी पढ़ें: आईबीपीएस पीओ-एमटी भर्ती के लिए 28 जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

दरअसल, केंद्रीय राज्य मंत्री और जेडीयू सांसद रामनाथ ने बुधवार शाम को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की है, जिसके बाद अटकलें लगने लगी हैं कि वे भी उपराष्ट्रपति की रेस में शामिल हैं। रामनाथ ठाकुर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर के बेटे हैं और इस समय जेडीयू कोटे से मोदी सरकार में कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री हैं।

वह 2005 में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में गन्ना मंत्री बनाए गए थे। रामनाथ ठाकुर 2005 से 2010 तक बिहार सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रहे हैं। फिलहाल रामनाथ ठाकुर जेडीयू कोटे से राज्यसभा सांसद हैं। वह वर्तमान में केंद्र सरकार में कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री हैं। उनके पिता कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत भारत रत्न से भी सम्मानित किया गया है।

क्यों उछला रामनाथ ठाकुर का नाम?

रामनाथ ठाकुर बिहार से हैं और वहां इस साल विधानसभा चुनाव हैं। जेडीयू और बीजेपी का साथ केंद्र में भी जरूरी है। रामनाथ ठाकुर का नाम देकर एनडीए जेडीयू को साध सकती है। रामनाथ ठाकुर की साफ-सुथरी छवि और सामाजिक न्याय की पृष्ठभूमि है। रामनाथ ठाकुर का विरोध करने में विपक्ष को परेशानी होगी। इसके अलावा रामनाथ ठाकुर अति पिछड़ा वर्ग से आते हैं जिनकी बिहार में अच्छी खासी आबादी है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट