समाचार

23 को रांची आएगी चुनाव आयोग की टीम, क्या लगने वाली है आचार संहिता?

सोशल संवाद / डेस्क : झारखंड में जल्द ही विधानसभा चुनाव की तारीख की घोषणा होने वाली है। इसके साथ ही राज्य में आचार संहिता भी लागू हो जाएगी। मिली जानकारी के अनुसार चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने भारत निर्वाचन आयोग की टीम 23 सितंबर को रांची आएगी। भारत निर्वाचन आयोग का दौरा 2 दिनों तक चलेगा। दौरे में मुख्य आयुक्त राजीव कुमार समेत तोनों चुनाव आयुक्त शामिल होंगे।

यह भी पढ़े : कॉर्पोरेट घरानों और पूंजीपतियों के नेता हैं मंत्री बन्ना गुप्ता – नीरज सिंह

इस संबंध में शुक्रवार को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी झारखंड और IG अभियान ने जिलों के SP और DSP के साथ संबंधित तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक में PT की तैयारी, सुरक्षा बलों के रहने एवं मूलभूत सुविधा की तैयारी और लोकसभा आम चुनाव 2024 के दौरान दायर वादों की स्थिति की समीक्षा की गयी।

आपको बता दें कि भारत निर्वाचन आयोग ने झारखंड में विधानसभा चुनाव से पूर्व स्थानांतरण-पदस्थापन कार्य पूरा करने के संबंध में भी आदेश जारी किया था। इसके बाद 18 अगस्त को एक ही जिले में 3 साल या उससे अधिक अवधि तक पदस्थापित पुलिस कर्मियों का तबादला किया गया। जानकारों का मानना है कि ये सभी सरकारी कार्यवाही विधानसभा चुनाव को देखते हुए की जा रही है।

Tamishree Mukherjee
Published by
Tamishree Mukherjee

Recent Posts

  • समाचार

JSSC CGL परीक्षा में गड़बड़ी की साजिश नाकाम, धनबाद में पकड़े गये 2 आरोपी, 21 अभ्यर्थियों की सूची भी मिली

सोशल संवाद / डेस्क : जेएसएससी सीजीएल (JSSC CGL) परीक्षा में गड़बड़ी के आरोप में…

3 hours ago
  • समाचार

कॉर्पोरेट घरानों और पूंजीपतियों के नेता हैं मंत्री बन्ना गुप्ता – नीरज सिंह

सोशल संवाद / डेस्क : कल मेरे द्वारा एक प्रेस वार्ता में झारखण्ड के स्वास्थ…

3 hours ago
  • समाचार

आजसू नेता हरेलाल महतो ने चांडिल डैम के बाढ़ पीड़ित विस्थापितों में बांटी राशन सामग्री

सोशल संवाद / चांडिल: एक सोची समझी साजिश के तहत विस्थापित गांवों में चांडिल डैम…

3 hours ago
  • समाचार

सारा काम जिला प्रशासन का तो चंदा क्यों, निस्वार्थ सेवा ढकोसला केंद्रीय दुर्गा पूजा कमेटी: सुधीर कुमार पप्पू

सोशल संवाद / जमशेदपुर: सोनारी शांति सद्भावना समिति के सचिव सह अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू…

4 hours ago
  • समाचार

जमशेदपुर पूर्वी के विधायक ने ब्राह्मण टोला में सफाईकर्मियों को सम्मानित किया

सोशल संवाद / जमशेदपुर: जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने शनिवार को भुइयांडीह के…

4 hours ago
  • समाचार

युवा पत्रकार: वीडियो के माध्यम से दुनिया को कैप्चर करना XITE गम्हारिया में सफल आयोजन

सोशल संवाद / गम्हारिया: XITE गम्हारिया (ऑटोनोमस) ने 20 सितंबर 2024 को "युवा पत्रकार: वीडियो…

21 hours ago