सोशल संवाद/राँची: झारखंड राज्य निर्वाचन आयुक्त डीके तिवारी का कार्यकाल 22 मार्च को पूरा हो रहा है। नई नियुक्ति के स्थान पर डीके तिवारी को सेवा विस्तार मिलने की संभावना है। हालांकि, अभी अंतिम निर्णय नहीं हुआ है।
नई नियुक्ति के लिए प्रस्ताव भी तैयार नहीं हुआ है। नए राज्य निर्वाचन आयुक्त की नियुक्ति नहीं होने से राज्य में 48 स्थानीय शहरी निकायों में चुनाव कराने के लिए चल रही प्रक्रिया के प्रभावित होने की आशंका है।
यह भी पढे : बलिदानियों की याद में, माँ भारती के सम्मान में—10वीं अखंड तिरंगा यात्रा ऐतिहासिक होगी: काले
इसलिए तिवारी को सेवा विस्तार मिलने की प्रबल संभावना है। बता दें कि अधिकांश राज्यों में निर्वाचन आयुक्तों का कार्यकाल पांच साल का है। पर, झारखंड में चार साल है। पहले भी यहां निर्वाचन आयुक्त का कार्यकाल पांच वर्ष करने की चर्चा हुई थी, पर कोई निर्णय नहीं हो पाया है। इधर, निर्वाचन आयोग ने भी मतदाता सूची का विखंडन शुरू कर दिया है। स्थानीय निकायों के चुनाव के मद्देनजर मतदान केंद्रों की सूची तैयार की जा रही है।
सोशल संवाद /जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने 16 मार्च की रात…
सोशल संवाद / डेस्क : चुकंदर एक स्वास्थ्यवर्धक सब्जी है जो कई पोषक तत्वों से…
सोशल संवाद / डेस्क : अक्सर हम देखते आते या रहे है जब भी हम…
सोशल संवाद / डेस्क : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स…
सोशल संवाद / डेस्क : सुनीता विलियम्स 9 महीने के अंतरिक्ष प्रवास के बाद पृथ्वी…
सोशल संवाद/ डेस्क : अपने 60वें जन्मदिन के मौके पर आमिर खान ने मीडिया से…