---Advertisement---
Banner 1
Banner 2

जिले में 1 जून से बिजली का बिल होगा पेपरलेस

By Riya Kumari

Published :

Follow
जिले में 1 जून से बिजली का बिल होगा पेपरलेस

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : सरायकेला-खरसावां जिले व जमशेदपुर शहर में बिजली की सप्लाई करने वाली कंपनी टाटा स्टील यूआइएसएल (पहले जुस्को) अब ग्राहकों की सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए काम कर रही है. इसकी शुरुआत एक जून से सरायकेला-खरसावां जिले में बिल को पेपरलेस करने की योजना के साथ शुरू होने वाली है. जिसका उदघाटन जियाडा के निदेशक प्रेमरंजन करेंगे. इसके जरिये ग्राहकों को डिजिटल तरीके से बिल मिलेगा. वाट्सएप, इ-मेल और एसएमएस के जरिये ग्राहकों को बिजली का बिल भेजा जायेगा.

यह भी पढे : वीमेंस विवि में चांसलर पोर्टल से बीटेक में दाखिला शुरू,इस तारीख  से शुरू होंगी कक्षाएं

एप से बिल का भुगतान कर सकेंगे:

नागरिक एप से भी बिल की जानकारी ले सकते है. बिल का भुगतान भी डिजिटल के तौर पर लोग कर सकते है. इसके तहत लोग क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, यूपीआइ, जिम्मेदार नागरिक एप समेत तमाम उपायों से पेमेंट कर सकते है. जमशेदपुर में भी ग्राहकों को यह सुविधा दी जा रही है.

शत-प्रतिशत ग्राहकों को इससे जोड़ा जायेगा :

बताया गया कि लक्ष्य है कि शत-प्रतिशत ग्राहकों को इस सुविधा से जोड़ा जाये. जमशेदपुर व सरायकेला-खरसावां जिले में बिल कलेक्शन का काउंटर टाटा स्टील यूआइएसएल के ऑफिस में खोला गया है जबकि अन्य कई जगह पर सेंटर बनाये गये हैं. अगर बिल को लेकर कोई दिक्कत है तो फिर लोग जिम्मेदार नागरिक एप से भी इसका लाभ उठा सकते है. इसको लेकर कंपनी की ओर से एक डिजिटल विंग को ही सक्रिय कर दिया गया है.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version