Dr Abhishek Child Care

ट्रैक पर आ धमका हाथी 45 मिनट तक थमी रहीं ट्रेनें

By Riya Kumari

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : चक्रधरपुर रेल मंडल के बंडामुंडा एसे डी केबिन के बीच रविवार दोपहर बाद एक दंतैल हाथी पहुंच गया। इससे रेलवे हावड़ा-मुंबई मुख्य मार्ग पर करीब 45 मिनट तक ट्रेनों की आवाजाही बंद करनी पड़ी। सूचना के अनुसार, दोपहर 3.59 बजे से शाम 4.48 बजे के बीच रेलकर्मी हाथी को लेकर परेशान रहे, क्योंकि एक हाथी लाइन पर आ गया था, जबकि कई हाथी लाइन से दूर विचरण कर रहे थे।

यह भी पढे : Rural Roads की निगरानी करेगा AI, मोबाइल वीडियो से सड़क में गड्ढे और खराबी पहचानने की तैयारी

हालांकि, वन विभाग के कर्मचारियों ने हाथी के लाइन तक पहुंचने की सूचना पर तत्काल मौके पर जाकर हाथी को जंगल में खदेड़ दिया। इस दौरान शिरडी-हावड़ा एक्सप्रेस व विशाखापत्तनम-बनारस एक्सप्रेस को रोकना पड़ा था। रेलकर्मियों ने ली राहत की सांस : इधर, वन विभाग कर्मचारियों की तत्परता से ट्रेन सेवा शुरू होने पर रेलकर्मियों ने राहत की सांस ली। हाथी के लाइन से हटने के बाद भी रेलवे सतर्कता के तहत ट्रेनों को कम स्पीड से चला रहा है, ताकि हादसे को टाल सके।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version