---Advertisement---

International Emmy Awards 2025: ‘चमकीला’ बिना ट्रॉफी लौटी, दिलजीत के फैंस को बड़ा झटका

By Aditi Pandey

Published :

Follow
Emmy Awards Chamakila returns without a trophy

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: न्यूयॉर्क में 53वें International Emmy Awards 2025 की धूम देखने को मिली, जहाँ दुनिया भर की बेहतरीन वेब सीरीज़ और टीवी कंटेंट को सम्मान दिया गया। लेकिन इस भव्य मंच पर भारत के लिए खबर उम्मीद के मुताबिक चमकीली नहीं रही।

यह भी पढ़ें: Dharmendra के निधन के दिन रिलीज हुआ उनकी आखिरी फिल्म का पोस्टर, बना भावनाओं का केंद्र

Diljit Dosanjh और Parineeti Chopra स्टारर फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ एक भी कैटेगरी में जीत हासिल नहीं कर सकी। दिलजीत को बेस्ट एक्टर और फिल्म को बेस्ट टीवी मूवी/मिनी सीरीज़ कैटिगरी में नॉमिनेशन मिला था, लेकिन दोनों ही अवॉर्ड फाइनल राउंड में हाथ से निकल गए।

बेस्ट एक्टर की ट्रॉफी Oriol Pla के नाम रही, जिन्हें उनकी फिल्म ‘I, Addict’ के लिए सम्मान दिया गया। वहीं बेस्ट टीवी मूवी/मिनी सीरीज़ की कैटेगरी में ‘Lost Boys and Fairies’ ने जीत दर्ज की और चमकीला को पछाड़ दिया।

भारत में और ग्लोबल लेवल पर फिल्म की बड़ी फैन फॉलोइंग रही है, ऐसे में फैंस को भरोसा था कि यह फिल्म एमी स्टेज पर जरूर चमकेगी। लेकिन परिणाम आने के बाद सोशल मीडिया पर निराशा साफ झलक रही है।

इम्तियाज़ अली, जो इस फिल्म के निर्देशक हैं, उन्होंने एमी वर्ल्ड टेलीविजन फेस्टिवल के दौरान एक पैनल में कहा “मेरे लिए ये फिल्म सिर्फ कहानी नहीं, बल्कि एक कलाकार और उसकी कला के बीच खूबसूरत प्रेम कहानी है। जब कला जुनून बन जाती है, तब नाम, पैसा या शोहरत मायने नहीं रखते। बस कलाकार और दर्शक का रिश्ता बाकी रह जाता है।”

यह फिल्म पंजाबी लोकगायक अमर सिंह चमकीला की जिंदगी पर आधारित है, जिन्हें पंजाब का ‘एल्विस प्रेस्ली’ भी कहा जाता था। उनके गाने लोगों में जितने लोकप्रिय थे, उतना ही विवाद भी उनसे जुड़ा रहा। आलोचक उन्हें अश्लील कहा करते थे और 8 मार्च 1988 को गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गई थी।

पिछले साल अप्रैल में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई ये फिल्म क्रिटिक्स और दर्शकों के बीच बेहद पसंद की गई। भले ही ‘चमकीला’ इस बार अवॉर्ड जीतने से चूक गई हो, लेकिन एक कलाकार की कहानी के रूप में यह फिल्म दर्शकों के दिलों में हमेशा रोशनी बनकर रहेगी।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---