---Advertisement---

AYUSH सेवाओं को मजबूत करने पर जोर, ग्रामीण क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के निर्देश

By Aditi Pandey

Published :

Follow
Emphasis on strengthening AYUSH services

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: जिले में AYUSH सेवाओं को और प्रभावी बनाने को लेकर जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित आयुष सेवाओं, योजनाओं और स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई।

यह भी पढ़ें: अतिक्रमण हटाने पहुंची रेलवे टीम पर हमला: पुलिस के साये में भी नहीं हो सका काम

बैठक के दौरान उपायुक्त ने आयुष केंद्रों में उपलब्ध सुविधाओं, चिकित्सकों की उपस्थिति, दवाओं की उपलब्धता और मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आयुष पद्धति के माध्यम से आम लोगों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।

उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि रोस्टर के अनुसार जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आयुष विभाग के स्वास्थ्य शिविर नियमित रूप से लगाए जाएं, ताकि ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों को भी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके।

बैठक में आयुष योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, जन-जागरूकता बढ़ाने और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच मजबूत करने पर भी जोर दिया गया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग कर तय समयसीमा के भीतर लक्ष्यों को पूरा करने के निर्देश दिए गए।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version