समाचार

दिल का दौरा पड़ने से कर्मचारी की देहांत, परिजनों को मिलेंगे 70 लाख रुपए, टाटा मोटर्स में बेटे को स्थायी नौकरी

सोशल संवाद/डेस्क : टाटा मोटर्स के बी आई डब्लू प्लांट 3 डिवीजन में कार्य करने वाले कर्मचारी गणेश चंद महतो जी का दिल का दौरा पड़ने के कारण देहांत हो गया था। उसके परिजनो ने टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष एवं महामंत्री से आकर संपर्क किया। पूरे दिन यूनियन एवं प्रबंधन के साथ बातचीत का छह दौर चला। इसके उपरांत संध्या 5:30 बजे प्रबंधन की ओर से ई आर हेड सौमिक राय ई आर पदाधिकारी सुजीत कुमार झा एवं यूनियन की ओर से अध्यक्ष गुरमीत सिंह महामंत्री आरके सिंह एवं परिवार के सदस्य के रूप में दिवंगत की पत्नी दुर्गा रानी महतो पुत्री द्विगश्री महतो, द्वीशाश्री, ईशा महतो एवं पुत्र ध्रुव महतो की उपस्थिति में यह समझौता हुआ।

जिसमें यह तय हुआ कि उनके पुत्र ध्रुव महतो को स्थायी नौकरी दी जाएगी। साथ ही साथ ग्रुप इंश्योरेंस, सेवा निधि, पीएफ और ग्रेच्युटी आदि का भी भुगतान नियमाकूल रूप से किया जाएगा। ध्रुव महतो जब चाहे घर के कार्यक्रम समाप्त होने के बाद टाटा मोटर्स में ज्वाइन कर सकते हैं। इसका ऑफर लेटर यूनियन के सभी सदस्यों के समक्ष श्रमिक राय के उपस्थिति में अध्यक्ष गुरमीत सिंह महामंत्री आरके सिंह ने दिवंगत कर्मचारी की पत्नी को दिया।

यूनियन के महामंत्री आर के सिंह ने प्रबंधन के सभी वरीय पदाधिकारी विशेष कर वी पी विशाल बादशाह, वरीय पदाधिकारी सीताराम कांडी, प्लांट हेड रविन्द्र कुलकर्णी, एच आर हेड मोहन् घंट, ई आर हेड सौमिक रॉय इत्यादि सभी अधिकारियों का बहुत-बहुत आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया और एक आदर्श स्थापित किया की सही रूप में टाटा मोटर्स परिवार के सभी सदस्य दुख के घड़ी में एक साथ खड़ा होने का काम करती है। अध्यक्ष गुरमीत सिंह जी ने कहा हम इस समझौते से अपने आप को संतुष्ट मानते है और यूनियन का जो स्लोगन है कि हम हर स्थिति में अपने कर्मचारियों के साथ खड़े हैं यह कथनी आज यथार्त होता नजर आया।

उनके परिवार के सदस्यों के अनुसार उनकी अंत्योष्टि आज शाम ही की जाएगी। उनकी पुत्री द्वीगश्री महतो ने कहा कि प्रबंधन के सभी लोग जिसमे विशेष रूप से सौमिक रॉय यूनियन के अध्यक्ष और महामंत्री जी को बहुत बहुत धन्यवाद देना चाहती हु  मेरे भाई को नौकरी प्रदान कर इस कठिन घड़ी में बहुत बड़ा सहारा प्रदान किया है। पुनः हृदय से धन्यवाद देती हूं।

admin
Published by
admin

Recent Posts

  • समाचार

कोर्ट बोला-क्या कोलकाता रेप-मर्डर के आरोपी को जमानत दे दें:सरकारी वकील 40 मिनट लेट पहुंचे, जज नाराज; CBI के जांच अधिकारी भी नदारद

सोशल संवाद /डेस्क : कोलकाता की सियालदह कोर्ट ने शुक्रवार (6 सितंबर) को आरजी कर…

11 hours ago
  • समाचार

फ्री सिलाई मशीन योजना 2024

सोशल संवाद /डेस्क : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा Free Silai Machine Yojana को देश…

11 hours ago
  • समाचार

मणिपुर के जिरीबाम में हिंसा, 5 की मौत:घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या; फिर कुकी-मैतेई के बीच फायरिंग में 4 की जान गई

सोशल संवाद /डेस्क : मणिपुर में फिर हिंसा भड़क गई है। जिरिबाम में शनिवार को…

12 hours ago
  • शिक्षा

सोना देवी विश्वविद्यालय में शोध प्रविधि, रिसर्च पेपर राइटिंग एवं पब्लिकेशन विषय पर कार्यशाला

सोशल संवाद / डेस्क : सोना देवी विश्वविद्यालय, किताडीह, घाटशिला, पूर्वी सिंहभूम में झारखण्ड, पश्चिमी…

12 hours ago
  • समाचार

अमलातोला व विश्रामपुर के कार्डधारियों को मई -जून का नहीं मिला राशन, किया सांकेतिक प्रदर्शन

सोशल संवाद / राजनगर (रिपोर्ट - दीपक महतो ) : राजनगर प्रखंड क्षेत्र के जोनबानी…

12 hours ago
  • समाचार

शाह बोले- जबतक J&K में अशांति, पाकिस्तान से बात नहीं:कांग्रेस पत्थरबाजों को जेल से छुड़ाना चाहती है, ताकि घाटी में फिर आतंक फैले

सोशल संवाद /डेस्क : गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को जम्मू के पलौरा में…

13 hours ago