सोशल संवाद / डेस्क : बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी की चर्चित फिल्म ‘आवारापन’ के सीक्वल ‘Awarapan 2‘ का बहुप्रतीक्षित टीजर आखिरकार रिलीज हो गया है। करीब 19 साल बाद इमरान एक बार फिर अपने आइकॉनिक किरदार शिवम पंडित के रूप में बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं। टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।
यह भी पढे : Elon Musk ने X पर शेयर की Armie Hammer की विवादित फिल्म, 48 घंटे के लिए किया मुफ्त स्ट्रीम
टीजर में दिखा एक्शन, इमोशन और पुरानी यादों का तड़का
‘Awarapan 2’ के टीजर में इमरान हाशमी का गंभीर और दमदार अंदाज एक बार फिर दर्शकों को आकर्षित कर रहा है। फिल्म में एक्शन, इमोशनल ड्रामा और रोमांस का मिश्रण देखने को मिलेगा। टीजर में पुराने किरदार की झलक के साथ नई कहानी की शुरुआत का संकेत भी दिया गया है।
‘Toh Phir Aao’ ने जगाई पुरानी यादें
टीजर में फिल्म के लोकप्रिय गीत ‘Toh Phir Aao’ की धुन सुनाई देती है, जिसने फैंस को 2007 की ‘आवारापन’ की यादें ताजा कर दीं। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इसे “नॉस्टैल्जिया से भरपूर वापसी” बताया और इमरान हाशमी के कमबैक की जमकर तारीफ की।
दिशा पटानी और शबाना आजमी भी निभाएंगी अहम भूमिका
फिल्म में इमरान हाशमी के साथ दिशा पटानी और शबाना आजमी भी महत्वपूर्ण किरदारों में नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन नितिन कक्कड़ ने किया है, जबकि इसका निर्माण विशेष फिल्म्स के बैनर तले किया गया है।
फैंस की बढ़ी उत्सुकता
टीजर रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर #Awarapan2 ट्रेंड करने लगा। फैंस इमरान हाशमी के डायलॉग, स्क्रीन प्रेजेंस और फिल्म के म्यूजिक की जमकर तारीफ कर रहे हैं। अब दर्शकों को फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है।










