काशीडीह से हटेगा कब्जा, 35 परिवारों में हड़कंप

By Riya Kumari

Published :

Follow
काशीडीह से हटेगा कब्जा, 35 परिवारों में हड़कंप

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : जिला न्यायालय की सिविल जज सीनियर डिवीजन अर्चना मिश्रा के आदेश पर काशीडीह लाइन नंबर 1, बागान नंबर 3 स्थित टाटा स्टील की करीब 21 हजार वर्ग फीट जमीन से जल्द अवैध कब्जा हटेगा।

यह भी पढे : रेलवे लाइन पर लगेगा ऑप्टिकल फाइबर केबल

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

बुधवार को जिला न्यायालय के नाजिर धीरज कुमार के नेतृत्व में अतिक्रमित जमीन की मापी की गई। टीम का बस्ती वासियों ने कड़ा विरोध किया। हालांकि नाजिर ने बताया कि यह जमीन टाटा स्टील ने जीत ली है और इसे खाली कर कंपनी को सौंपना है। इससे टाटा स्टील की जमीन पर 67 वर्ष से रहने वाले करीब 35 परिवारों में बेचैनी उत्पन्न हो गई है।

बताया जाता है कि टाटा स्टील की जमीन पर लोगों ने 1959 से कब्जा कर रखा था। इसके खिलाफ टाटा स्टील के तत्कालीन प्रबंधन ने कोर्ट में सिविल सूट दायर किया था। 2024 में मामले की सुनवाई तेज हो गई थी। इससे जून में सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत से अवैध कब्जा हटाने का आदेश हुआ है। बस्ती वासियों का कहना है कि वे पिछले 70 वर्षों से यहां रह रहे हैं। इससे पूर्व उन्हें न तो कोई नोटिस मिला, न कोई सुनवाई का मौका दिया गया।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट