24 घंटे निर्बाध बिजली सुनिश्चित करेंः हेमंत सोरेन

By Sharia Nasrah

Published :

Follow
24 घंटे निर्बाध बिजली सुनिश्चित करेंः हेमंत सोरेन

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को ऊर्जा विभाग
की उच्चस्तरीय समीक्षा की। इस दौरान अधिकारियों को राज्य में 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने का 1 “श दिया। उन्होंने इसके लिए बिजली उत्पादन, संचरण एवं वितरण व्यवस्था *सुदृढ़ बनाने, एआई आधारित मॉनिटरिंग सिस्टम एवं स्मार्ट मीटरिंग अभियान को गति देने का निर्देश दिया। सीएम ने कहा कि बिजली से जुड़ी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रभावी व्यवस्था विकसित करें।

यह भी पढ़े : IIT बॉम्बे से राम मंदिर ट्रस्ट तक: कौन हैं जगदीश आफले, जिन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी

उन्होंने सरकारी व प्रमुख स्वास्थ्य संस्थानों में 24 घंटे निर्बाध बिजली देने का निर्देश दिया। कहा कि अस्पतालों में बिजली की उपलब्धता सीधे तौर पर मरीजों के उपचार और जीवन सुरक्षा से जुड़ी हुई है, इसलिए इसमें कोताही न बरतें। सीएम ने कहा, झारखंड में उपलब्ध जल संसाधनों, जलाशयों व जलप्रपातों की अपार संभावनाओं का आकलन कर जलविद्युत उत्पादन को गति दें। हुंडरू, जोन्हा समेत अन्य जलप्रपातों व जलाशयों की क्षमता का अध्ययन कर योजना बनाएं। स्मार्ट मीटरिंग व्यवस्था में तेजी लाने को कहा।

प्रथम चरण में 35 प्रतिशत रिक्त पद भरने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने ऊर्जा विभाग व अधीनस्थ संस्थानों में रिक्त पदों की भी समीक्षा की। विभाग की कार्यक्षमता और सुदृढ़ बनाने व उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने के लिए रिक्त पदों को भरने का निर्देश दिया। सभी प्रक्रिया पूरी कर प्रथम चरण में 35 प्रतिशत रिक्त पदों को भरने का निर्देश दिया। नियुक्ति संबंधी प्रस्ताव को कैबिनेट में प्रस्तुत कर स्वीकृति प्राप्त करने को कहा।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Exit mobile version