सोशल संवाद /रांची : झारखंड के एसआईआर में एन्यूमरेशन फॉर्म भरने और उसके डिजिटाइजेशन का फेज बुधवार को खत्म हो गया। एसआईआर के इस चरण में मतदाता सूची से राज्य के 43,74,272 मतदाता कम हो गये हैं। झारखंड में मतदाताओं की संख्या 2,64,63,236 है। इनमें डिजिटाइजेशन के बाद 2,20,88,937 मतदाताओं के नाम पांच अगस्त को मतदाता सूची के ड्रॉफ्ट में प्रकाशित किये जाएंगे।
यह भी पढ़े : “बीजेपी जॉइन नहीं किया तो माता-पिता को होगा नुकसान”: अभिजीत दीपके की मां का दावा
राज्य के कम हुए 43,74,272 मतदाताओं में 7,63,997 मृत मतदाता, 14,60,169 पता लगाने योग्य नहीं व अनुपस्थित मतदाता, 15,93,516 स्थायी रूप से स्थानांतरित मतदाता, 4,38,560 अन्य स्थानों पर पहले से ही नामांकित मतदाता और 1,18,030 एन्यूमरेशन फॉर्म हस्ताक्षर करने से इनकार करने वाले मतदाता शामिल हैं।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा कि झारखंड में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के पहले चरण एन्यूमरेशन फेज के अंतिम दिन वर्तमान मतदाता सूची के सभी पात्र मतदाताओं, बीएलए, बीएलओ, सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारी, ईआरओ-एईआरओ, उप निर्वाचन पदाधिकारी, वोलेंटियर्स और निर्वाचन कार्य से जुड़े सभी स्टेकहोल्डर की सहभागिता से शतप्रतिशत कार्य ससमय संपन्न हो ड्राफ्ट प्रकाशित किया जाना है। इसी दिन गया। पांच अगस्त को मतदाता सूची का एएसडीडी सूची प्रकाशित की जाएगी। उन दोनों सूचियों को सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को सॉफ्ट कॉपी और सभी बीएलए टू को हार्ड कॉपी (प्रिंट फॉर्म) में उपलब्ध कराई जायेगी। के. रवि कुमार ने कहा कि पांच अगस्त से दावा आपत्ति की अवधि शुरू हो रही है।
रांची में 697.936 मतदाताओं के नाम कटे
रांची में एसआईआर के तहत 697936 वोटरों के नाम कट गए हैं। जिले में मतदाता सत्यापन का कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। जिला प्रशासन के अनुसार, 29 जुलाई की शाम छह बजे तक तमाड़, हटिया, कांके और मांडर विधानसभा क्षेत्रों में एन्यूमरेशन फॉर्म का 100% वितरण और संग्रहण पूरा हो गया है। सिल्ली, खिजरी और रांची विधानसभा क्षेत्रों में भी फॉर्म वितरण लगभग शत-प्रतिशत पूरा हो चुका है। जिले के सभी सात विधानसभा क्षेत्रों में फॉमों के डिजिटाइजेशन का कार्य भी लगभग
100 प्रतिशत पूरा कर लिया गया है। जिला प्रशासन के अनुसार, तमाड़ विधानसभा क्षेत्र में 2,19,083 मतदाताओं के लिए 100 प्रतिशत एन्यूमरेशन फॉर्म का वितरण पूरा कर लिया गया है।









