सोशल संवाद/डेस्क : देश में इलेक्ट्रिक वाहनों की खुदरा बिक्री ने जुलाई 2026 में नया रिकॉर्ड बना लिया है। इलेक्ट्रिक वाहनों की कुल खुदरा बिक्री जुलाई में 66 प्रतिशत वृद्धि के साथ 3,27,901 इकाई के रिकॉर्ड स्तर पर रही। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशंस ने कहा कि अब देश में बिकने वाला लगभग हर आठवां वाहन इलेक्ट्रिक वाहन है।
यह भी पढे : JPSC-JSSC विवाद: 15वें दिन भी छात्रों का आंदोलन जारी, 10 अगस्त को विधानसभा मार्च की चेतावनी
भारत में इससे पहले जून 2026 में सबसे अधिक 3,06,220 इलेक्ट्रिक वाहनों की खुदरा बिक्री हुई थी, जो जून 2025 से 63 प्रतिशत अधिक थी। अब जुलाई में यह रिकॉर्ड भी टूट गया। लगातार बढ़ती बिक्री के साथ इलेक्ट्रिक वाहनों की हिस्सेदारी पहली बार 12 प्रतिशत से अधिक बनी हुई है। जुलाई में सबसे अधिक वृद्धि ई-दोपहिया की बिक्री में दर्ज की गई।









