सोशल संवाद / रांची : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) ने झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा 2023 के लिखित परीक्षा में मेधाक्रम में 1791 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया है। इन अभ्यर्थियों की मेडिकल जांच एक जुलाई से 14 जुलाई तक रांची के सदर अस्पताल में सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक होगी। जो अभ्यर्थी किसी कारणवश तय तिथि पर मेडिकल जांच नहीं करा पाएंगे, उन्हें 17-18 जुलाई को अंतिम रूप से मेडिकल जांच करानी होगी।
यह भी पढे : Strawberry Moon 2026 : कब दिखेगा जून का खास पूर्णिमा चंद्रमा, जानें समय, महत्व और देखने का सही तरीका
मेडिकल जांच के बाद आयोग की ओर से प्रमाणपत्रों का सत्यापन के बाद परीक्षाफल प्रकाशित किया जाएगा। इस दौरान पद रिक्त रहने पर आयोग मेधाक्रम में नीचे के अभ्यर्थियों की सूची मेडिकल जांच के लिए भेजेगा। मेडिकल जांच के लिए मेधाक्रमानुसार आरक्षण, कोटिवार रिक्तियों की संख्या का तीन गुना चयन किया गया है। चिकित्सीय जांच झारखंड राज्य पुलिस नियुक्ति नियमावली के अनुसार अधिसूचित चयन पर्षद द्वारा की जाएगी। चयन पर्षद के निर्णय के विरुद्ध अपील के लिए अलग से मेडिकल बोर्ड का गठन किया जाएगा, जो अंतिम निर्णय लेगा।










