गलत साबित हुआ था बंगाल में एग्जिट पोल, अब मध्य प्रदेश में बीजेपी को दीं बंपर सीटें

By admin

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : मध्य प्रदेश समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव से जुड़े एग्जिट पोल सामने आ गए हैं। सबसे ज्यादा मध्य प्रदेश और राजस्थान के एग्जिट पोल ने चौंकाया है। मध्य प्रदेश में जहां ज्यादातर सर्वे एजेंसियों ने कड़ी टक्कर के बीच कांग्रेस की अधिक सीटें दिखाई हैं, तो दो ऐसे एग्जिट पोल्स हैं, जिसमें बीजेपी को बंपर सीटें दी गईं। इन्हीं दो पोल्स की वजह से कांग्रेस को टेंशन हो सकती है। दरअसल, इंडिया टुडे एक्सिस माय इंडिया एग्जिट पोल में बीजेपी को 140-162 सीटें दी गई हैं, जबकि कांग्रेस को 68-90 सीटों का अनुमान है।

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

एग्जिट पोल में बीजेपी को 139-163 सीटें और कांग्रेस को 62-86 सीटें दी गई हैं। इन्हीं दो एग्जिट पोल्स की वजह से मध्य प्रदेश का चुनावी नतीजा दिलचस्प हो गया है। नतीजों का ऐलान रविवार को होगा। हालांकि, फिलहाल अभी जानते हैं कि इन दोनों सर्वे एजेंसियों का ट्रैक रिकॉर्ड कैसा रहा है और पिछले कुछ चुनावों में कितने सही प्रिडिक्शन साबित हुए हैं। पश्चिम बंगाल में साल 2021 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान एक्सिस माय इंडिया का एग्जिट पोल पूरी तरह से गलत साबित हुआ था, जबकि टुडेज चाणक्य ने टीमएसी की सरकार तो बनवाई थी, लेकिन सीटें कम दी थीं।

एक्सिस माय इंडिया सर्वे एजेंसी का दावा है कि उसने कुल 64 सर्वे में 60 सही बताए हैं। उसका एक्यूरेसी रेट 94 फीसदी का रहा है। इस साल हुए कर्नाटक विधानसभा चुनाव में एक्सिस माय इंडिया ने एग्जिट पोल में बीजेपी की करारी शिकस्त का अनुमान जताया था जोकि पूरा सही साबित हुआ था। पोल में बीजेपी को 62-80, कांग्रेस को 122-140, जेडीएस को 20-25, अन्य को शून्य से तीन सीटें दी गई थीं, जबकि जब नतीजे सामने आए तो यही सीटें रहीं। 

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---