---Advertisement---

फडणवीस बोले-जनता ने राहुल को नकारा, वे जनादेश नकार रहे:उनका मानना है कि लोगों को समझा नहीं सकते, तो उलझा दो

June 8, 2025 3:19 PM
---Advertisement---

सोशल संवाद/डेस्क : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि जिसे जनता ठुकरा देती है, वो जनादेश को ही ठुकरा देता है। फडणवीस ने रविवार को एक मराठी अखबार में लिखा, ‘राहुल की नीति है कि अगर लोगों को समझा नहीं सकते, तो उन्हें उलझा दो।’

यह भी पढ़े : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 : दिल्ली में 21 जून को भव्य आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस को जनता ने नकार दिया है, इसलिए अब वो लोकतंत्र की छवि बिगाड़ने के लिए ईवीएम को दोष दे रहे हैं। अब तो विपक्षी दलों की ये आदत बन गई है कि हर चुनाव में ईवीएम पर सवाल उठाते हैं। लेकिन सुप्रीम कोर्ट में इनसे जुड़ी सारी याचिकाएं खारिज हो चुकी हैं। फडणवीस ने ये आर्टिकल राहुल के आर्टिकल के जवाब में लिखा है, जिसमें उन्होंने 2024 महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को ‘मैच-फिक्सिंग’ बताया था। राहुल गांधी ने इस आर्टिकल में चुनाव आयोग और चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाए थे।

राहुल ने कहा था- महाराष्ट्र में हुई मैच फिक्सिंग अब बिहार में की जाएगी

राहुल ने शनिवार को एक आर्टिकल के जरिए नवंबर 2024 में हुए महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा पर सीधा आरोप लगाया था। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में ‘मैच फिक्सिंग’ की गई थी, जिसमें पहले से भाजपा की जीत तय करने की पूरी कोशिश की गई। राहुल गांधी ने इस लेख में कहा, ‘भाजपा और उसके सहयोगियों ने चुनाव जीतने के लिए 5 स्टेप की प्लानिंग की थी।’ उन्होंने ये भी कहा कि महाराष्ट्र की तरह ही मैच फिक्सिंग अगली बार बिहार में होगी, फिर किसी भी राज्य में जहां भाजपा हारती दिख रही हो।’

इलेक्शन कमीशन ने राहुल के दावों को निराधार करार दिया। आयोग ने कहा, ‘चुनाव के फैसले पक्ष में नहीं आने के बाद ऐसे आरोप लगाना बेतुके हैं। 24 दिसंबर 2024 को ही कांग्रेस को भेजे अपने जवाब में ये सभी तथ्य सामने रखे थे, जो चुनाव आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। ऐसा लगता है कि बार-बार ऐसे मुद्दे उठाते हुए इन सभी तथ्यों को पूरी तरह से नजरअंदाज किया जा रहा है।’

इसके बाद राहुल ने चुनाव आयोग के जवाब देने के तरीके पर भी सवाल किए। राहुल ने शनिवार रात X पर पोस्ट कर लिखा, ‘आप (चुनाव आयोग) एक संवैधानिक संस्था हैं। बिना साइन और टालमटोल वाले नोट जारी करके गंभीर सवालों के जवाब देने का तरीका सही नहीं है। अगर आपके पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है, तो मेरे लेख में दिए गए सवालों के जवाब दें और इसे साबित करें।’

राहुल के आरोपों पर चुनाव आयोग ने क्या कहा, 3 पॉइंट्स में

कोई जब इस तरह की गलत सूचना फैलाता है तो इससे उन हजारों प्रतिनिधियों की बदनामी होती है, जिन्हें राजनीतिक पार्टियां चुनाव के दौरान तैनात करती है। उन लाखों चुनाव कर्मचारियों का उत्साह कम होता है, जो दिन रात बिना थके इलेक्शन ड्यूटी करते हैं।

पूरा देश जानता है कि मतदाता सूची तैयार करने, मतदान और मतगणना सहित प्रत्येक चुनाव की पूरी प्रक्रिया सरकारी कर्मचारी करते हैं। वह भी मतदान केंद्र से लेकर निर्वाचन क्षेत्र तक राजनीतिक दलों/उम्मीदवारों की तरफ से नियुक्त प्रतिनिधियों की मौजूदगी में। फिर चुनाव के फैसले पक्ष में नहीं आने के बाद, यह कहकर चुनाव आयोग को बदनाम करने की कोशिश करना पूरी तरह से बेतुका है।

महाराष्ट्र CM बोले- राहुल अपने आप को झूठा आश्वासन दे रहे 

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 2024 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी के आरोपों का खारिज कर दिया। उन्होंने कहा, ‘राहुल गांधी ने बिहार में अपनी हार मान ली है। जब तक वह जमीन पर नहीं उतरेंगे, तथ्यों को जब तक नहीं समझेंगे, तब तक उनकी पार्टी नहीं जीत सकती। उन्होंने अपनी बातों से महाराष्ट्र के वोटर्स का अपमान किया है।’

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories