स्टेशन पर सिग्नेचर ब्रिज को मिट्टी की जांच व सर्वे शुरू

By Riya Kumari

Published :

Follow
स्टेशन पर सिग्नेचर ब्रिज को मिट्टी की जांच व सर्वे शुरू

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : टाटानगर स्टेशन पर सिग्नेचर ब्रिज बनाने के लिए सोमवार को मिट्टी की जांच का काम शुरू हो गया। वहीं, पोर्टिको में प्लेटफार्म बनाने के लिए मैपिंग की गई है। दूसरी ओर, जुगसलाई-खासमहल की वर्षों पुरानी सड़क को बंद करने के लिए नई फोरलेन सड़क की ढलाई का काम भी तेज कर दिया गया है।

यह भी पढे : कम वजन में भारी लुक वाले गहनों की बढ़ी मांग, धनतेरस पर खास तैयारी

Sunrise Enclave

चक्रधरपुर मंडल स्टेशन पुनर्विकास योजना के तहत दिसंबर तक नई सड़क तैयार कराने में जुटा है। वहीं, नई पार्किंग को जल्द तैयार करने के लिए एजेंसी पर दबाव बनाया जा रहा है, ताकि पार्किंग को नई जगह पर शिफ्ट कर स्टेशन के विकास का काम तेज गति से किया जा सके। मालूम हो कि दक्षिण पूर्व रेलवे जोन 348 करोड़ रुपये की लागत से टाटानगर स्टेशन को एयरपोर्ट की तर्ज पर विकसित कर रहा है। सिग्नेचर ब्रिज का निर्माण 132 करोड़ रुपये की लागत से होना है। स्टेशन के दोनों गेट पर तीन और छह मंजिला भवन बनाए जाएंगे। इनमें यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए अत्याधुनिक संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे। स्टेशन पर प्लेटफार्म की संख्या पांच से बढ़ाकर नौ की जाएगी। यात्री रेल लाइनों के ऊपर बने हॉल में ट्रेनों का इंतजार करेंगे।

रेलवे की योजना स्टेशन परिसर में ब्रांडेड कंपनियों के स्टोर, मॉल और कॉन्फ्रेंस हॉल जैसी सुविधाएं विकसित करने की है। इसके जरिए टाटानगर स्टेशन को जमशेदपुर का सिटी सेंटर बनाने की तैयारी है, ताकि यात्रियों को स्टेशन आने के बाद अपनी जरूरतों के लिए बाहर न जाना पड़े।

जानकारों के अनुसार, फिलहाल टाटानगर स्टेशन पर रोजाना 35 से 40 हजार यात्रियों का आवागमन होता है। हालांकि, रेलवे अगले 50 वर्षों में यात्रियों की संभावित भीड़ को ध्यान में रखकर स्टेशन का विकास कर रहा है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---