जया बच्चन की शादी से खुश नहीं थे पिता, अमिताभ बच्चन ने मनाने के लिए किया था ये

By admin

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : सदी के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन और उनकी धर्मपत्नी जया बच्चन की जोड़ी हमेशा से फैंस के बीच में हिट रही है। आज से पांच दशक पहले इनकी प्रेम कहानी का नया चैप्टर शुरू हुआ था, जिसे आज 50 साल पूरे हो चुके हैं। आज ही के दिन मुंबई में बॉलीवुड की इस मशहूर जोड़ी ने शादी की थी। अमिताभ और जया बच्चन की जोड़ी जितनी मशहूर है, उतना ही मशहूर इनकी शादी से जुड़ा एक किस्सा भी है। जया बच्चन ने नव्या नवेली नंदा के पॉडकास्ट शो में एक बार अमिताभ बच्चन से जुड़े अपने शादी के कुछ मशहूर किस्सों का खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि उनके जल्दी शादी करने के फैसले से खुश नहीं थे।

जया बच्चन ने आगे बताया की शादी का प्रस्ताव सुनते ही उनके पिता ने कहा, “मैं तुम्हें इस दुनिया में सिर्फ खुद को शिक्षित करने, शादी करने, घर बसाने और बच्चे पैदा करने के लिए नहीं लाया हूं। मैं चाहता हूं कि आप सभी अपने जीवन में कुछ करें।” अमिताभ बच्चन ने जया बच्चन से शादी करने के लिए उनके पिता को मनाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा दिया था। इसी इंटरव्यू में जया बच्चन ने बताया कि अमिताभ बच्चन ने उनके पिता की बात सुनने की बात कहा था, “कोई बात नहीं हमें ज्यादा बड़ी शादी नहीं चाहिए। मेरे पिता अभी जिंदा हैं, मैं चाहता हूं वह मेरी शादी में आएं।

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement
YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---