Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

बकरीद से पहले झारखंड में गोवंश तस्करी की आशंका, गो-रक्षकों ने प्रशासन से की सख्त कार्रवाई की मांग

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
गो-रक्षकों ने प्रशासन से की सख्त कार्रवाई की मांग
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : आगामी बकरीद पर्व के मद्देनज़र झारखंड के जमशेदपुर क्षेत्र में गौ-वंश की अवैध तस्करी और वध की आशंका को लेकर स्थानीय हिंदू संगठनों ने जिला प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। गो-रक्षा संवर्धन परिषद, बजरंग दल, और दुर्गा वाहिनी जैसे संगठनों से जुड़े कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि विभिन्न इलाकों में बड़ी संख्या में गौवंश को अवैध रूप से एकत्र किया जा रहा है, और उनका वध करने की तैयारी की जा रही है। इस संबंध में उन्होंने प्रशासन को एक ज्ञापन सौंपकर तत्काल छापेमारी और दोषियों पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़े : शराब घोटाला मामले में IAS अधिकारी विनय चौबे के परिवार की संपत्ति खंगालने की तैयारी में ACB

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

संगठनों का कहना है कि इन इलाकों में अवैध गतिविधियों की सूचना पहले से ही स्थानीय स्तर पर मिल रही थी, और रात के समय पिकअप वाहनों में मानगो पुल, पारडीह, और स्मार्ट बाजार के सामने से गोवंश की तस्करी होते देखी गई है।

इन संगठनों द्वारा चिन्हित स्थानों में प्रमुख रूप से निम्नलिखित इलाके शामिल हैं:

  • आजाद नगर, बावन गोड़ा, गकिसनगर
  • जुगसलाई, खड़कई नदी के किनारे, कब्रिस्तान पंछी मोहल्ला
  • बिस्टुपुर, घातकीडीह बूचड़खाना
  • मगदमपुर, परसुडीह
  • कदमा, ब्लॉक नंबर 2, शास्त्री नगर
  • बर्मा माइंस, मुस्लिम कॉलोनी
  • पोटका, हल्दीपोखर
  • बारीनगर, खड़ंगाझाड़, टेल्को

हिंदू संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन त्वरित कार्रवाई नहीं करता है, तो हिंदू समाज को सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। गो-रक्षा से जुड़े वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की एक संयुक्त बैठक में यह निर्णय लिया गया, जिसमें  अवतार सिंह परमार (प्रांत अध्यक्ष, गो-रक्षा संवर्धन परिषद), जनार्दन पांडे (प्रांत सह-संयोजक, बजरंग दल), मंटू दुबे (जिला प्रमुख, गो-रक्षा विभाग),चंदन दास (जिला संयोजक, बजरंग दल), राहुल गोराई (जिला गौ-रक्षा प्रमुख), आर्यन तिवारी (विद्यार्थी प्रमुख, बजरंग दल), शोभा पाठक (जिला सह-संयोजिका, दुर्गा वाहिनी), दिलीप श्रीवास्तव (मानगो नगर अध्यक्ष), राजू रजक (मानगो नगर मंत्री), सविता सिंह (जिला उपाध्यक्ष), सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator