सोशल संवाद / डेस्क : आज दिनांक 04 नवंबर 2026 को विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत अनुमंडल पदाधिकारी, पोड़ाहाट, चक्रधरपुर-सह-निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, 56-चक्रधरपुर (अ.ज.जा.) विधानसभा क्षेत्र द्वारा चक्रधरपुर के विभिन्न मतदान केंद्रों पर आयोजित बीएलओ एवं बीएलए-2 की पांचवीं बैठक में भाग लिया गया।
यह भी पढ़े : मानगो नगर निगम और जेएनएसी की कार्यशैली पर विधायक सरयू राय का तीखा हमला
इस क्रम में मतदान केंद्र संख्या 182–प्राथमिक विद्यालय, जेनाबेड़ा; 203–राजकीयकृत राजा नरपत सिंह बालिका उच्च विद्यालय (कमरा संख्या-01); 204–राजकीयकृत राजा नरपत सिंह बालिका उच्च विद्यालय (कमरा संख्या-03); 206–राजकीयकृत राजा नरपत सिंह बालिका उच्च विद्यालय (कमरा संख्या-02); 207–रानी रसाल मंजरी मध्य विद्यालय, चक्रधरपुर (पूर्वी भाग) तथा 208–रानी रसाल मंजरी मध्य विद्यालय, चक्रधरपुर (पश्चिमी भाग) में आयोजित बैठकों में भाग लिया गया ।
बैठक के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत नोटिस एवं सुनवाई की शत प्रतिशत निष्पादन की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
इसके अतिरिक्त, जिन पात्र भारतीय नागरिकों ने 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली है, उन्हें प्रपत्र-6 (Form-6) भरकर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया गया। इस संबंध में बीएलओ एवं बीएलए-2 को पात्र युवाओं की पहचान करने तथा उन्हें मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की प्रक्रिया के बारे में आवश्यक जानकारी एवं सहयोग प्रदान करने का निर्देश दिया गया।











