सोशल संवाद/डेस्क : भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने स्पेशल कैडर ऑफिसर के 35 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इसके तहत बैंक मेडिकल ऑफिसर के पद भरे जाएंगे। अभ्यर्थी वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 21 जुलाई 2026 कर दी गई है। पहले अंतिम तिथि 14 जुलाई 2026 थी।
यह भी पढे : उत्तर प्रदेश में 1829 पदों पर भर्तियां
बैंक मेडिकल ऑफिसर,
कुल पद : 35 (सर्किल के अनुसार रिक्तियां)
- पटना पद : 03
- लखनऊ पद : 06
- चंडीगढ़ पद : 01
- बैंगलुरु पद : 01
- भोपाल पद : 01
- भुवनेश्वर पद : 04
- चेन्नई पद : 02
- गांधीनगर पद : 01
- गुवाहाटी पद : 02
- हैदराबाद पद : 01
- जयपुर पद : 04
- महाराष्ट्र पद : 06
- मुंबई मेट्रो पद : 01
- तिरुवनंतपुरम पद : 02
योग्यता : एमबीबीएस की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही पांच वर्ष का अनुभव हो। तीन वर्ष के अनुभव के साथ स्नातकोत्तर डिग्री धारकों को वरीयता दी जाएगी।
वेतनमान : 64,820 से 93,960 रुपये।
आयु सीमा: अधिकतम 35 वर्ष से कम हो। गणना 31 मई 2026 के आधार पर होगी।
चयन प्रक्रिया : ऑनलाइन लिखित
परीक्षा, साक्षात्कार, स्थानीय भाषा परीक्षा और चिकित्सा परीक्षण के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
आवेदन शुल्क : सामान्य, ओबीसी वर्ग और ईडब्ल्यूएस के लिए 750 रुपये। एससी / एसटी वर्ग और दिव्यांगों के लिए कोई शुल्क देय नहीं है।









