सोशल संवाद/डेस्क : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी), लखनऊ ने असिस्टेंट अकाउंटेंट समेत 1829 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। आरक्षण का लाभ उत्तर प्रदेश के मूल निवासियों को ही मिलेगा। अन्य राज्यों के सभी वर्गों के अभ्यर्थी अनारक्षित श्रेणी में आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 03 अगस्त 2026 है।
यह भी पढे : Jharkhand Pre Matric Scholarship 2026-27: कक्षा 1-10 के लिए आवेदन शुरू, जानें Last Date
इन पदों पर होंगी भर्तियां: असिस्टेंट अकाउंटेंट के 1601, ऑडिटर के 209, ऑडिटर (विशेष चयन) के 14 और असिस्टेंट अकाउंटेंट (विशेष चयन) के पांच पद भरे जाएंगे।
योग्यता : बीकॉम की डिग्री हो। या एकाउंटेंसी में स्नातकोत्तर डिप्लोमा हो।
कंप्यूटर का ‘ओ’ लेवल डिप्लोमा और पीईटी 2025 पास हो।
अधिमानी अर्हता : प्रादेशिक सेना में न्यूनतम दो वर्ष की सेवा की हो। या एनसीसी का ‘बी’ प्रमाण-पत्र हो।
वेतनमान: 29,200 से 92,300 रुपये।
आयु सीमा : न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष से कम हो। गणना 01 जुलाई 2026 के आधार पर होगी। चयन प्रक्रिया : शॉर्टलिस्टिंग, लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर अभ्यर्थी का चयन होगा।
आवेदन शुल्क
- सभी वर्गों के अभ्यर्थी के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया शुल्क 25 रुपये देय होगा।
- आवेदन प्रक्रिया
- यूपीएसएसएससी की वेबसाइट
- (upsssc.gov.in//default.aspx) पर जाएं।
- होमपेज पर Notifications/
- Advertisements पर क्लिक करें।









