Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

दिल्ली में अपार्टमेंट के सातवें फ्लोर पर आग लगी:दो बच्चों और पिता ने बालकनी से छलांग लगाई; तीनों की मौत

By Riya Kumari

Published :

Follow
Fire broke out on the seventh floor of an apartment in Delhi
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : दिल्ली के द्वारका सेक्टर-13 स्थित शबद अपार्टमेंट की सातवीं मंजिल के एक फ्लैट में मंगलवार सुबह आग लग गई। फ्लैट के अंदर एक पिता अपने दो बच्चों (एक लड़का-एक लड़की) के साथ फंस गए थे। बचने के लिए 10 साल के दोनों बच्चों ने बालकनी से छलांग लगाई। उनके साथ उनके पिता यश यादव (35) ने भी छलांग लगा दी। तीनों को अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़े : आज से बदलेगा झारखंड का मौसम, 15 जून तक तेज हवाओं के साथ भारी बारिश, येलो अलर्ट जारी

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

दिल्ली फायर सर्विस ने बताया कि उन्हें सुबह 10:01 बजे इस घटना की सूचना मिली, जिसके बाद तुरंत आठ फायर टेंडर मौके पर भेजे गए। दमकल कर्मियों ने बिना देर किए बचाव और आग बुझाने का अभियान शुरू कर दिया था। आग लगने के कारण का पता लगाया जा रहा है।

फायर डिपार्टमेंट ने बताया- दो लोग अब भी घायल

दोपहर 12:30 बजे फायर डिपार्टमेंट के अधिकारी ने बताया कि इस घटना में 5 लोग घायल हुए थे, जिन्हें पास के अस्पतालों में ले जाया गया। 4 लोगों को आकाश अस्पताल और 1 व्यक्ति को इंदिरा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

आकाश अस्पताल में भर्ती दो बच्चों को वहां के ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इंदिरा गांधी अस्पताल में भर्ती एक व्यक्ति को भी डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। फिलहाल दो का इलाज जारी है। सभी घायलों को दिल्ली फायर सर्विस (DFS) के पहुंचने से पहले ही अस्पताल भेज दिया गया था।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator