जमशेदपुर में दिनदहाड़े फायरिंग, एक युवक की गई जान, इस दौरान टाइगर के जवान को भी लगी गोलियां

By admin

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र स्थित जवाहरनगर रोड नम्बर 15 में अपराधियों द्वारा चलाई गई गोलियों के शिकार एक युवक सज्जाद उर्फ़ टांगा की इलाज के दौरान मौत हो गयी है. वहीं जवान की स्थिति गंभीर है, जिनका इलाज टीएमएच में चल रहा है. दूसरी और घटनास्थल पर टाइगर मोबाइल के जवान द्वारा पकड़े गए हमलावर के पास से तीन पिस्तौल और कारतूस बरामद किया गया है.

बताया जाता है कि तीन अपराधी वहां आए थे और सज्जाद को ही निशाना बनाया गया था. सज्जाद को गोली मारकर जब अपराधी भाग रहे थे तो पुलिस जवानों ने उनको घेरा. दो अपराधी वहां से भाग निकले जबकि एक अपराधी पकड़ा गया जिनके पास से तीन पिस्तौल बरामद किया गया है. पुलिस के अनुसंधान में यह बातें सामने आई है कि सज्जाद उर्फ टांगा भी अपराधिक चरित्र का व्यक्ति है. उस पर सोनारी में एक कारोबारी पर बम चलाने का भी आरोप है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और पकड़े गए अपराधी से पूछताछ कर रही है.

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement
YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---