---Advertisement---

रोहित शेट्टी के जुहू स्थित घर के बाहर फायरिंग, पुलिस जांच में जुटी

By Riya Kumari

Published :

Follow
रोहित शेट्टी

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर रोहित शेट्टी के मुंबई के जुहू स्थित घर के बाहर बीती देर रात चार राउंड फायरिंग की घटना सामने आई है। इस घटना के बाद से फिल्म इंडस्ट्री में हड़कंप मच गया है और फैंस भी उनकी सुरक्षा को लेकर चिंतित नज़र आ रहे हैं। फिलहाल रोहित शेट्टी के घर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

यह भी पढे : पिता की जयंती पर शिल्पा शिरोडकर का इमोशनल पोस्ट, यादों में छलका बेटी का दर्द

फायरिंग के समय घर में मौजूद थे रोहित शेट्टी

मुंबई पुलिस से जुड़े वरिष्ठ सूत्रों के मुताबिक, जिस समय घर के बाहर गोलियां चलाई गईं, उस वक्त रोहित शेट्टी घर के अंदर ही मौजूद थे। राहत की बात यह रही कि इस फायरिंग में किसी के भी घायल होने की कोई सूचना नहीं है।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई है कि फायरिंग करने वाला आरोपी एक ही था। घटना के बाद इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है। फुटेज में आरोपी पैदल चलते हुए और फायरिंग करता हुआ दिखाई दे रहा है।

गैंगस्टर लिंक की भी जांच

क्राइम ब्रांच के सूत्रों के अनुसार, इस मामले में गैंगस्टर कनेक्शन की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा रहा है। पुलिस हर एंगल से मामले की गहराई से जांच कर रही है।
मुंबई पुलिस कमिश्नर ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा,
“बिल्डिंग पर फायरिंग की गई है। हम सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रहे हैं।”

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो

घटना के बाद से इलाके के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें भारी संख्या में पुलिस बल तैनात नजर आ रहा है। जिस स्थान पर फायरिंग हुई, वहां पुलिस ने सबूत जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

फैंस चिंतित, लेकिन राहत की खबर

रोहित शेट्टी के फैंस इस घटना से काफी परेशान दिख रहे हैं। हालांकि, राहत की बात यह है कि कोई हताहत नहीं हुआ है। फिलहाल रोहित शेट्टी की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

इस घटना ने एक बार फिर बॉलीवुड सितारों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और जल्द ही पूरे घटनाक्रम से जुड़ी और जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

रोहित शेट्टी का करियर

रोहित शेट्टी बॉलीवुड के सबसे सफल फिल्ममेकर्स में गिने जाते हैं। उन्होंने सिंघम, गोलमाल अगेन, चेन्नई एक्सप्रेस, दिलवाले जैसी कई सुपरहिट फिल्में दी हैं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version