ट्रम्प-पुतिन-जिनपिंग की पहली बार एकसाथ मीटिंग:80 साल बाद 3 सुपर पावर्स की बातचीत होगी

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
First-ever joint meeting of Trump, Putin, and Xi Jinping

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प अगले हफ्ते चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ एक ही बैठक में शामिल होंगे। व्हाइट हाउस ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि की।
यह बैठक चीन के शेनझेन में होने वाले एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (APEC) सम्मेलन के दौरान होगी। बैठक में सबसे अहम मुद्दा परमाणु हथियारों की संख्या कम करना होगा। इसके अलावा ईरान पर भी चर्चा होगी।

यह भी पढ़े : मेटा इंडिया चीफ बोले- हमने 50 लाख आपत्तिजनक कंटेंट हटाए:अपराधी तरीके बदल रहे, उन्हें ट्रैक करने की हमारी भी लिमिट तय है

बीते 80 साल में यह पहली बार होगा जब टॉप-3 देशों नेता एक साथ त्रिपक्षीय बैठक करेंगे। इससे पहले फरवरी 1945 में अमेरिका, सोवियत संघ (रूस) और ब्रिटेन के नेता क्रीमिया के याल्टा में मिले थे। इन नेताओं ने बैठक में तय किया कि युद्ध खत्म होने के बाद यूरोप के देशों का बंटवारा और शासन कैसे होगा।

परमाणु हथियार कम करने पर होगी बात

व्हाइट हाउस के मुताबिक, ट्रम्प बैठक में परमाणु हथियारों की संख्या कम करने का मुद्दा उठाएंगे। वे चाहते हैं कि चीन भी इस बातचीत में शामिल हो, ताकि अमेरिका, रूस और चीन के बीच नया समझौता हो सके।

दरअसल, अमेरिका और रूस के बीच परमाणु हथियार सीमित करने वाली आखिरी संधि इस साल फरवरी में खत्म हो गई थी। वहीं, चीन लगातार अपना परमाणु जखीरा बढ़ा रहा है।

ट्रम्प पुराने समझौते की जगह तीनों देशों के बीच नया समझौता करना चाहते हैं। हालांकि, चीन अब तक ऐसी बातचीत से बचता रहा है। अमेरिका के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, इस बैठक में किसी समझौते की उम्मीद नहीं है। इसका मकसद सिर्फ बातचीत शुरू करना है, ताकि आगे चलकर परमाणु हथियारों पर नियंत्रण का रास्ता निकल सके।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version