राजधानी समेत 5 ट्रेनें 28 से 9 अगस्त तक डायवर्ट

By Riya Kumari

Published :

Follow
राजधानी समेत 5 ट्रेनें 28 से 9 अगस्त तक डायवर्ट

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : बालासोर में रेलवे की ओर से नॉन इंटरलॉकिंग कार्य को लेकर 28 जुलाई से 9 अगस्त तक राजधानी समेत पांच ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है। वहीं, कई ट्रेनों को रीशेड्यूल भी किया गया है।  इस संबंध में जारी अधिसूचना के अनुसार, ट्रेन संख्या 12876 आनंद विहार-पुरी नीलांचल एक्सप्रेस 28 जुलाई, 2, 4 और 7 अगस्त तथा 22824 नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस 28 जुलाई, 4 और 5 अगस्त को चांडिल, टाटानगर, हिजली होते हुए नहीं चलेगी।

यह भी पढे : Railway Traffic Block: 25 सितंबर से 2 अक्टूबर तक कई ट्रेनें प्रभावित, 30 से ज्यादा ट्रेनें रद्द और बदले गए रूट

ये ट्रेनें चांडिल से डायवर्ट होकर कांड्रा-सीनी-राजखरसावां और नयागढ़ होते हुए चलेंगी। ट्रेन संख्या 22811 भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी 29 जुलाई, 2, 5 और 9 अगस्त को नयागढ़-राजखरसावां-पुरुलिया-भोजूडीह-गोमो होते हुए चलेगी।

9 ट्रेनों को किया रीशिड्‌यूल

रेलवे ने नौ ट्रेनों को रीशेड्यूल भी किया है। इनमें ट्रेन संख्या 22823 भुवनेश्वर राजधानी 30 और 31 जुलाई को 60 मिनट, 22824 नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी एक अगस्त को 60 मिनट, 12551 एसएमवीटी-कामाख्या एक्सप्रेस एक अगस्त को 120 मिनट, 12552 कामाख्या-एसएमवीटी आठ अगस्त को 180 मिनट, 22811 भुवनेश्वर राजधानी पांच अगस्त को 50 मिनट तथा ट्रेन संख्या 22812 नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी सात अगस्त को 90 मिनट विलंब से चलेगी।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Exit mobile version