---Advertisement---
Banner 1
Banner 2

जमशेदपुर में बढ़ते अपराध पर एफजेसीसीआई की चिंता, उपाध्यक्ष विजय आनंद मुनका ने डीजीपी को भेजे अहम सुझाव

By Riya Kumari

Published :

Follow
जमशेदपुर में बढ़ते अपराध पर एफजेसीसीआई की चिंता, उपाध्यक्ष विजय आनंद मुनका ने डीजीपी को भेजे अहम सुझाव

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर: शहर में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं को लेकर फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) के कोल्हान क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विजय आनंद मुनका ने झारखंड की पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) तदाशा मिश्रा को विस्तृत सुझाव-पत्र भेजा है। उन्होंने कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने, अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और व्यापारिक माहौल को सुरक्षित एवं भरोसेमंद बनाने के लिए कई व्यावहारिक सुझाव दिए हैं।

यह भी पढे : ची रथ यात्रा 2026: जगन्नाथपुर मंदिर के लिए बनेगा भव्य तोरणद्वार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया बड़ा ऐलान

विजय आनंद मुनका ने पत्र में कहा कि पिछले कुछ महीनों में जमशेदपुर में लूट, छिनतई, गोलीबारी, चाकूबाजी, मारपीट और अन्य आपराधिक घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी हुई है। इससे आम नागरिकों के साथ-साथ व्यापारिक समुदाय में भी भय और असुरक्षा का माहौल बन गया है। उन्होंने कहा कि बिगड़ती कानून-व्यवस्था का असर व्यापार, निवेश और औद्योगिक विकास पर भी पड़ रहा है।

कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए दिए गए प्रमुख सुझाव

शहर में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए विजय आनंद मुनका ने पुलिस मुख्यालय को निम्नलिखित सुझाव दिए हैं :

  • अनुभवी पुलिस अधिकारियों की तैनाती: जमशेदपुर में ऐसे अधिकारियों की पोस्टिंग की जाए, जिन्होंने पहले यहां कार्य किया हो और जिन्हें स्थानीय भौगोलिक, सामाजिक, राजनीतिक एवं आपराधिक परिस्थितियों की अच्छी जानकारी हो।
  • टाइगर मोबाइल की गश्त बढ़ाने की मांग: प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील इलाकों में टाइगर मोबाइल पुलिस की नियमित गश्त और स्थायी तैनाती फिर से शुरू की जाए।
  • रात्रिकालीन पुलिस पेट्रोलिंग को प्रभावी बनाया जाए: रात के समय पुलिस गश्त की संख्या और निगरानी बढ़ाकर अपराधियों पर कड़ी नजर रखी जाए।
  • पुलिस-पब्लिक समन्वय समिति का पुनर्गठन: समिति में प्रतिष्ठित व्यापारी, सामाजिक कार्यकर्ता और जागरूक नागरिकों को शामिल कर पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर संवाद एवं विश्वास कायम किया जाए।

व्यापार और निवेश के लिए सुरक्षित माहौल जरूरी

विजय आनंद मुनका ने उम्मीद जताई कि राज्य सरकार और पुलिस मुख्यालय जनहित, व्यापार हित और राज्यहित को प्राथमिकता देते हुए इन सुझावों पर गंभीरता से विचार करेगा। उन्होंने कहा कि समय रहते प्रभावी कदम उठाए जाने से जमशेदपुर में कानून-व्यवस्था और मजबूत होगी, अपराध पर अंकुश लगेगा तथा व्यापारियों और आम नागरिकों का पुलिस प्रशासन पर विश्वास भी बढ़ेगा।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट