सोशल संवाद/डेस्क: रामनवमी के दौरान विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर उपायुक्त और वरीय पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त आदेश जारी किया है। इसके तहत विसर्जन जुलूसों के लिए विशेष रूट चार्ट और 17 घाट निर्धारित किए गए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बारी मैदान साकची के अस्तित्व में नहीं रहने के कारण सभी जुलूसों को एक स्थान पर एकत्र करना संभव नहीं है।

यह भी पढ़ें: Sanitary Pads में खतरनाक केमिकल्स पर बैन की मांग, मद्रास हाईकोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब
इसलिए विभिन्न क्षेत्रों से निकलने वाले जुलूसों को अलग-अलग मार्गों से निर्धारित घाटों तक ले जाकर विसर्जित किया जाएगा। टेल्को, गोलमुरी, गोविंदपुर, बिरसानगर और बर्मामाइंस क्षेत्र से आने वाले जुलूसों को साकची होते हुए सुवर्णरेखा नदी के घाट तक पहुंचाया जाएगा। वहीं सीतारामडेरा क्षेत्र के जुलूसों के लिए अलग रूट तय किया गया है, जो निर्धारित मार्ग से होते हुए विसर्जन स्थल तक पहुंचेंगे।
सिदगोड़ा क्षेत्र के जुलूसों का विसर्जन भुइयांडीह घाट में किया जाएगा, जबकि परसुडीह, जुगसलाई, सुंदरनगर और बागबेड़ा क्षेत्र के अखाड़ों के जुलूस खड़खाई नदी के बोधनवाला घाट पर विसर्जित होंगे। सोनारी क्षेत्र के अखाड़ों के लिए दोमुहानी घाट तय किया गया है। कदमा क्षेत्र के अखाड़ों के जुलूसों का विसर्जन सती घाट में किया जाएगा, जबकि मानगो क्षेत्र से आने वाले जुलूस सुवर्णरेखा नदी घाट पर विसर्जित होंगे।









