---Advertisement---

दिल्ली MCD स्कूलों में खामियां उजागर, सत्या शर्मा सख्त सुधार के लिए दिए कड़े निर्देश

By Aditi Pandey

Published :

Follow
Flaws in Delhi MCD schools exposed दिल्ली

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: दिल्ली नगर निगम के स्कूलों की जमीनी हकीकत को परखने के लिए स्थायी समिति अध्यक्ष Satya Sharma ने शाहदरा (उत्तरी) जोन के कई विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। गौतम पुरी वार्ड स्थित आवासीय परिसर, कैथवाड़ा और ब्रह्मपुरी (T-1) स्कूलों में पहुंचीं सत्या शर्मा ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और कई कमियां सामने आने पर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें: एमजीएम कैफेटेरिया विवाद पर हाईकोर्ट सख्त, तुरंत कब्जा दिलाने का आदेश

निरीक्षण के दौरान स्कूलों में छात्रों की कम संख्या पर चिंता जताई गई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि नामांकन बढ़ाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। शिक्षकों की कमी के बावजूद दो शिफ्टों में चल रही कक्षाओं पर नाराजगी जताते हुए साफ कहा गया कि सभी कक्षाएं एक ही शिफ्ट में संचालित हों और रिक्त पदों को जल्द भरा जाए।

सत्या शर्मा ने अभिभावकों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को तत्काल समाधान के निर्देश दिए। साथ ही बिना अनुमति छुट्टी लेने वाले शिक्षकों पर सख्त कार्रवाई करने और भविष्य में नियमों का पालन सुनिश्चित करने की चेतावनी भी दी।

निरीक्षण में स्कूलों की बुनियादी सुविधाओं की स्थिति भी सवालों के घेरे में रही। कई जगहों पर प्रकाश व्यवस्था कमजोर मिली, जबकि ब्रह्मपुरी (T-1) स्कूल में शौचालयों की खराब हालत और साफ-सफाई की कमी पर कड़ी नाराजगी जताई गई। संबंधित अधिकारियों को तुरंत सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए गए।

इस दौरान सत्या शर्मा ने साफ कहा कि दिल्ली नगर निगम स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, स्वच्छ वातावरण और बेहतर सुविधाएं देना प्राथमिकता है। लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जिम्मेदारों पर कार्रवाई तय होगी, ताकि छात्रों को बेहतर शिक्षा और सुरक्षित माहौल मिल सके।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version