Advertisement 1
Advertisement 2

झारखंड में सुबह कोहरा दिन में तेज धूप के आसार; कितने दिन तक सर्दी से राहत

By admin

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : झारखंड के कई जगह पर सोमवार को ठंड का अहसास  अधिक हुआ, लेकिन राजधानी रांची में धूप खिली होने के कारण ठंड में थोड़ी नरमी रही। मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार दिनों तक रांची समेत इसके आसपास के इलाकों के तापमान में कुछ खास बदलाव की संभावना नहीं है। सुबह में कुहासा और दिन में धूप खिली रहेगी। चार दिन के बाद मौसम में बदलाव हो सकता है।

यह भी पढ़े : Horoscope : जानें कैसा होगा आपका आज का दिन

अभी रात में भी कुहासे का असर जारी रहेगा। इससे सुबह में कनकनी बनी रहेगी। दूसरी ओर सोमवार को कांके का न्यूनतम तापमान सबसे कम 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह में कुहासे की वजह से कनकनी का अहसास हुआ। झारखंड के अधिकतर जिलों का अधिकतम तापमान औसतन 25 डिग्री के करीब है।

प्रमुख जिलों का सोमवार को दर्ज किया गया तापमान

शहर  अधिकतम   न्यूनतम

रांची         25.2     12.1

जमशेदपुर  28.3    13.8

डाल्टनगंज 27.2   11.3

देवघर     25.4     12.7

गढ़वा      24.9     10.7

गिरिडीह  24.7      12.7

गोड्डा       26.1      12.5

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator