Advertisement 2

अस्पताल विवाद के बाद Salman Khan ने पैपराजी को किया माफ, बोले : “जोर से बोलो सॉरी”

By Riya Kumari

Published :

Follow
अस्पताल विवाद के बाद Salman Khan ने पैपराजी को किया माफ, बोले : “जोर से बोलो सॉरी”
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : Salman Khan एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में मुंबई के हिंदुजा अस्पताल के बाहर पैपराजी के साथ हुए विवाद के बाद अब अभिनेता का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह पैपराजी को मजाकिया अंदाज में माफ करते नजर आ रहे हैं।

यह भी पढे : Pati Patni Aur Woh Do OTT Release: जानिए कब और कहां देख पाएंगे आयुष्मान खुराना की नई रोमांटिक कॉमेडी

दरअसल, अस्पताल के बाहर हुई घटना के बाद सलमान खान काफी नाराज दिखे थे। उन्होंने सोशल मीडिया पर भी पैपराजी के व्यवहार को लेकर नाराजगी जाहिर की थी। लेकिन अब “राजा शिवाजी” की सक्सेस पार्टी में अभिनेता ने बड़ा दिल दिखाते हुए फोटोग्राफर्स की माफी स्वीकार कर ली।

“जोर से बोलो सॉरी” कहकर किया माहौल हल्का

सक्सेस पार्टी के दौरान पैपराजी ने सलमान खान से माफी मांगी। इस पर अभिनेता ने मुस्कुराते हुए कहा, “जोर से बोलो, आवाज नहीं आई।” सलमान के इस मजाकिया अंदाज को देखकर वहां मौजूद लोग भी हंस पड़े। सोशल मीडिया पर फैंस उनके इस व्यवहार की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

हिंदुजा अस्पताल के बाहर भड़के थे सलमान

कुछ दिन पहले सलमान खान मुंबई के हिंदुजा अस्पताल किसी करीबी से मिलने पहुंचे थे। इसी दौरान पैपराजी लगातार तस्वीरें और वीडियो लेने की कोशिश कर रहे थे, जिससे अभिनेता नाराज हो गए थे। वायरल वीडियो में सलमान पैपराजी से शांत रहने और अस्पताल जैसी संवेदनशील जगह की मर्यादा बनाए रखने की बात कहते नजर आए थे।

इसके बाद सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर भी कई पोस्ट शेयर कर पैपराजी को चेतावनी दी थी। उन्होंने लिखा था कि अस्पताल जैसी जगहों पर लोगों की भावनाओं और निजता का सम्मान किया जाना चाहिए।

Salman Khan सोशल मीडिया पर फैंस ने की तारीफ

अब जब सलमान खान ने पैपराजी की माफी स्वीकार की, तो सोशल मीडिया पर फैंस ने उनके शांत और बड़े दिल वाले रवैये की सराहना की। कई यूजर्स ने कहा कि गुस्से के बाद भी सलमान ने जिस तरह माहौल को सामान्य किया, वह उनकी परिपक्वता दिखाता है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator
Exit mobile version