फूड सेफ्टी इंस्पेक्टर को लिया हिरासत में, रांची में पूछताछ

By Riya Kumari

Published :

Follow
फूड सेफ्टी इंस्पेक्टर को लिया हिरासत में, रांची में पूछताछ

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / रांची :  जेएसएससी सीजीएल केस में जमशेदपुर में तैनात फूड सेफ्टी इंस्पेक्टर संजय कुमार को सीआईडी की एसआईटी ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। एसआईटी ने मंगलवार की रात गिरिडीह के गांवा में छापेमारी कर संजय को हिरासत में लिया। इसके बाद उन्हें रांची लाया गया, जहां एसआईटी उनसे पूछताछ कर रही है।

यह भी पढे : छत्तीसगढ़ सोनाडीह सीमेंट प्लांट के कर्मचारियों को मिलेगा 20% बोनस

Sunrise Enclave

बताया जा रहा है कि सीजीएल मामले की जांच में एसआईटी को संजय कुमार की भूमिका की जानकारी मिली थी। कई सफल अभ्यर्थियों व गिरफ्तार एजेंटों ने पूछताछ में संजय का नाम लिया था। एसआईटी को जानकारी मिली थी कि प्रश्नपत्र रटवाने व पैसे वसूलने वाले गिरोह के साथ संजय का संपर्क रहा है। कई अभ्यर्थियों से वसूली के संदेह में उनसे पूछताछ हो रही है। एसआईटी सूत्रों के मुताबिक, साक्ष्य मिलने के बाद इस संबंध में आगे की कार्रवाई की जाएगी। इधर, सीआईडी ने बुधवार को सीजीएल परीक्षा में सफल 20 अभ्यर्थियों से भी पूछताछ की।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---