---Advertisement---

इस देश में फंसे झारखंड के 48 मजदूरों के लिए गुड न्यूज, वतन लौटने की डेट आ गई

By Muskan Thakur

Published :

Follow
इस देश में फंसे झारखंड के 48 मजदूरों के लिए

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : अफ्रीकी देश ट्यूनीशिया में फंसे झारखंड के 48 मजदूर आगामी 5 नवंबर को स्वदेश लौटेंगे। सभी मजदूर 4 नवंबर को ट्यूनीशिया से फ्लाइट पकड़ेंगे और पांच नवंबर को मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल एयरपोर्ट पर उतरेंगे। कंपनी लार्सन एंड टुब्रो लिमिटेड के द्वारा सभी मजदूरों की घर वापसी के लिए टिकट करा दिया गया है। साथ ही उन्हें उनके वेतन का भुगतान भी किया गया है। घर वापसी की खबर पर सभी मजदूरों ने सीएम और कंपनी का आभार जताया है।

ये भी पढे : राहुल गांधी बोले- बिहार की जनता पोलिंग बूथ पर सतर्क रहकर वोट चोरी को रोके

बता दें कि ट्यूनीशिया देश में फंसे गिरिडीह, हजारीबाग एवं बोकारो जिले के 48 श्रमिकों की घर वापसी की मांग की जानकारी सामने आने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने तत्काल राहत पहुंचाने का निर्देश राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष को दिया था। उसके बाद प्रवासी नियंत्रण कक्ष सक्रिय हुआ और श्रमिकों से संपर्क स्थापित किया था। श्रमिकों और कंपनी लार्सन एंड टुब्रो लिमिटेड के प्रतिनिधि के बीच वार्ता हुई।

इससे पहले तीनों जिलों के 48 प्रवासी मजदूरों ने शुक्रवार को वीडियो जारी कर अपने संदेश में दर्द को साझा किया और सरकार से वतन वापसी की गुहार लगाई थी। चार, पांच और छह नवंबर को अलग-अलग समूह में सभी श्रमिकों की झारखंड वापसी होगी। इनके टिकट की व्यवस्था करा दी गई है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---