अटल जयंती पर रक्तदान शिविर के लिए भाजपा नेता दिनेश कुमार ने किया पोस्टर विमोचन

By Muskan Thakur

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की 101वीं जयंती पर आयोजित होने वाले विशाल रक्तदान शिविर को लेकर भाजपा नेता एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिनेश कुमार ने शुक्रवार को पोस्टर विमोचन किया।पोस्टर जारी करते हुए दिनेश कुमार ने कहा कि अटल जी ने जीवनभर मानवता और सेवा को सर्वोच्च स्थान दिया। उसी से प्रेरणा ग्रहण कर उनके जयंती पर रक्तदान करना, रक्त की हर बूंद किसी ज़रूरतमंद के लिए जीवनदान बन सकती है।

ये भी पढे : बोलानी स्थित सेंट मेरी स्कूल के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम की तैयारी जोरशोर से जारी

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

मैं जमशेदपुरवासियों से अपील करता हूँ कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रक्तदान कर इस पुण्य कार्य में सहभागी बनें। आपके द्वारा ही दान दिए गए रक्त से पूरे वर्ष भर जरूरतमंदों को रक्त की सेवा हम सभी के मध्यमा से की जाती है। मालूम हो की बीते 22 वर्षों से निरंतर 25 दिसंबर को यह आयोजन दिनेश कुमार और भाजपा गोलमुरी मंडल करते आ रहे हैं।यह रक्तदान शिविर 25 दिसंबर 2025 को केबुल वेलफेयर क्लब, गोलमुरी में आयोजित होगा, जिसमें रक्तदान सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक किया जा सकेगा।

दिनेश कुमार ने कहा कि किसी अनजान जरूरतमंद की जिंदगी बचाना अटल जी के सेवा-संकल्पों का सच्चा पालन है। कार्यक्रम में युवाओं और समाजसेवियों की बड़ी भागीदारी की उम्मीद है। शिविर शहर में एक सकारात्मक सामाजिक पहल बनने जा रहा है। पोस्टर विमोचन के दौरान दिनेश कुमार, अमरजीत सिंह राजा, प्रोबीर चटर्जी राणा, अशोक सामंता, बंटी अग्रवाल, आर राकेश राव, लक्ष्मण बेहरा मौजूद रहे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---