सोशल संवाद / रांची : राज्य के स्कूलों में एक बार फिर खेल गतिविधियों का दौर शुरू होने जा रहा है। खेलो झारखंड 2026-27 के तहत राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं और खुली चयन प्रतियोगिताओं की संशोधित तिथियां जारी कर दी गई हैं। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार राज्यस्तरीय प्रतियोगिताएं और खुली चयन प्रतियोगिताएं 1 से 10 अक्तूबर तक होंगी। राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में छह खेल शामिल हैं।
यह भी पढे : नदियों में पहुंच रहा एंटीबायोटिक का जहर, विकास की नीति बदलने की जरूरत : सरयू राय
एथलेटिक्स अंडर 17 का आयोजन 3 व 4 अक्तूबर, खो-खो 6 व 7 अक्तूबर, हॉकी 3 व 4 अक्तूबर, कबड्डी 6 व 7 अक्तूबर, फुटबॉल 9 व 10 अक्तूबर व वॉलीबॉल की प्रतियोगिता 9 व 10 अक्तूबर को आयोजित होगी। अधिकांश प्रतियोगिताएं खेलगांव में होंगी। 10 खेलों में खिलाड़ियों के चयन के लिए खुली चयन प्रतियोगिताएं होंगी।











