पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा और गीता कोड़ा ने करणी सेना जिलाध्यक्ष हिमांशु कुमार सिंह के परिजनों से की मुलाकात, दी सांत्वना

By Riya Kumari

Published :

Follow
पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा और गीता कोड़ा ने करणी सेना जिलाध्यक्ष हिमांशु कुमार सिंह के परिजनों से की मुलाकात, दी सांत्वना

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / आदित्यपुर: बीते दिनों बिष्टुपुर में अपराधियों द्वारा किए गए जानलेवा हमले में करणी सेना के जिलाध्यक्ष हिमांशु कुमार सिंह की हत्या के बाद शोक की लहर है। इसी क्रम में पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा और झारखंड भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद गीता कोड़ा शुक्रवार को आदित्यपुर स्थित हरिओमनगर में हिमांशु कुमार सिंह के आवास पहुंचे।

यह भी पढे : तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट में विस्थापितों के नियोजन पर विवाद तेज, अर्जुन मुंडा के प्रतिनिधिमंडल ने प्रबंधन से की मुलाकात

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

दोनों नेताओं ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की तथा इस दुख की घड़ी में परिवार को ढांढस बंधाया। उन्होंने दिवंगत हिमांशु कुमार सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिजनों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर आदित्यपुर के मेयर संजय सरदार, भाजपा जिला उपाध्यक्ष देवेश महापात्रा, जिला उपाध्यक्ष रितिका मुखी, जिला महामंत्री राकेश मिश्रा, जिला मंत्री ललन शुक्ला, जिला मंत्री सतीश शर्मा, मंडल अध्यक्ष गणेश कालिंदी, मंडल महामंत्री संजीव सिंह, मंडल उपाध्यक्ष अमन प्रसाद, मंडल अध्यक्ष पश्चिम किसान प्रधान, शुभम वर्मा, राजकुमार सिंह, पवन महतो और बाबूचंद प्रजापति सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट