बालासोर ट्रेन हादसे पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने जताया गहरा दुःख

By admin

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/जमशेदपुर : राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने बालासोर ट्रेन हादसे पर गहरा दुख प्रकट किया है। उन्होंने शुक्रवार की शाम हुए इस ट्रेन हादसे के बाद रेलवे द्वारा चलाये जा रहे राहत एवं बचाव कार्य पर संतोष प्रकट करते हुए कहा कि उस हादसे के तुरंत बाद रेल मंत्री एवं रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष का बालासोर रवाना होना इनकी संवेदनशीलता को दर्शाता है।

उन्होंने इन हादसे में हताहत लोगों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि ऐसी दुर्घटनाओं में हताहत लोगों के परिजनों को दी जाने वाली अनुग्रह राशि से परिजनों के दुखों को कम तो नहीं किया जा सकता है, लेकिन केंद्र सरकार की ओर से पीएम राहत कोष से तथा रेलवे की ओर से जो अनुग्रह राशि देने की घोषणा की गयी है वह अभिनंदनीय है। मैं इस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की सहृदयता एवं सक्रियता का कायल हूं।

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement
YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---