July 27, 2024 10:06 am
Search
Close this search box.

भक्तिमय संगीत पर श्रद्धालुओं के संग थिरके पूर्व सीएम रघुवर दास, 42 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण

सोशल संवाद/डेस्क : सूर्य मंदिर समिति सिदगोड़ा द्वारा पवित्र श्रावण माह के तृतीय सोमवारी पर जलाभिषेक यात्रा पूरे धूमधाम से एवं भक्तिभाव से सम्पन्न हुई। जलाभिषेक यात्रा की अगुवाई सूर्य मंदिर समिति के मुख्य संरक्षक सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने की। यात्रा में मुख्य संरक्षक रघुवर दास, संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह, पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी के संग 35 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने बारीडीह भोजपुर कॉलोनी छठ घाट से कलश में जल लेकर हरि मैदान से भक्तिमय संगीत, मनोरम झांकी, घोड़े, बैंड-बाजा और पुष्पवर्षा के बीच पैदल यात्रा कर सूर्यधाम शिवालय में जलाभिषेक कर आशीष प्राप्त किया।

इससे पहले, बारीडीह हरि मंदिर मैदान में 11 सदस्यीय पंडितों के समूह द्वारा जलाभिषेक का संकल्प कराया गया। यात्रा में शामिल महिलाओं ने गेरुवा वस्त्र तो पुरुषों ने गेरुवा गमछा के साथ हाथों में केसरिया ध्वज लेकर यात्रा की शोभा बढ़ायी। प्रातः काल से ही बारीडीह हरि मंदिर मैदान में हर हर महादेव, बोल बम के जयघोष सुनाई देने लगे थे। हजारों की संख्या में कतारबद्ध महिलाएं, बुर्जुग, बच्चे बाबा भोलेनाथ के शीघ्र दर्शन को उत्साहित थे। भारी भीड़ को देखते हुए कमेटी द्वारा पूरे यात्रा को बैरिकेडिंग कर व्यवस्थित रूप दिया गया।

इस ऐतिहासिक यात्रा में हजारों माताएं-बहनें, पुरुष एवं युवाओं के बोल बम के जयकारे और उत्साह से जो भक्तिरस का प्रवाह हुआ है, उसका शब्दों में वर्णन नही किया जा सकता। कहा कि जिस तरह भारत की पहचान एक आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक देश के रूप में है। उसी तरह हमारी पहचान भी पूरी दुनिया में युगों पुरानी संस्कृति और परंपराओं के कारण है। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि कुछ असुरी शक्ति हमारे देश की गौरवशाली संस्कृति और परंपरा को नष्ट करने में लगे हैं। बाबा भोलेनाथ उन सभी असुरी शक्ति का नाश करें और श्रद्धालुओं पर अपना आशीर्वाद बनाये रखें। उन्होंने जलाभिषेक यात्रा को ऐतिहासिक एवं अद्भुत बनाने में सूर्य मंदिर समिति, भाजपा कार्यकर्ता एवं सामाजिक संस्था समेत सहयोग करने वाले सभी श्रद्धालुओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।

वहीं, संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह ने जलाभिषेक यात्रा में शामिल होने वाले सभी श्रद्धालुओं के प्रति आभार जताते हुए कहा कि सूर्यधाम में उमड़े श्रद्धालुओं के सैलाब ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया। सूर्य मंदिर समिति के द्वारा श्रावण मास के तीसरी सोमवारी के इस जलाभिषेक यात्रा में शामिल हज़ारों माताओं-बहनों एवं युवा साथियों ने उत्साह और उमंग से भाग लेकर इसे ऐतिहासिक एवं अविस्मरणीय बनाया।

जलाभिषेक यात्रा में मंदिर समिति के संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह, पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी, जिला परिषद सदस्य कुसुम पूर्ति, सूर्य मंदिर समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, संजीव सिंह, महासचिव अखिलेश चौधरी, अमरजीत सिंह राजा, शैलेश गुप्ता, शशिकांत सिंह, कृष्णमोहन सिंह, संतोष यादव, बंटी अग्रवाल, कंचन दत्ता, प्रेम झा, प्रमोद मिश्रा, जलाभिषेक यात्रा के संयोजक मिथिलेश सिंह यादव, रामबाबु तिवारी, चंद्रशेखर मिश्रा, दिनेश कुमार, गुंजन यादव, पवन अग्रवाल, सुशांत पांडा, कुलवंत सिंह बंटी, नीरज सिंह, राकेश सिंह, कल्याणी शरण, खेमलाल चौधरी, महेंद्र यादव, बबुआ सिंह, सुधांशु ओझा, मंजीत सिंह, बोलटू सरकार, अमित अग्रवाल, सुरेश शर्मा, संतोष ठाकुर, दीपक झा, अजय सिंह, हेमंत सिंह, बबलू गोप, ध्रुव मिश्रा, बिनोद राय, प्रशांत पोद्दार, संदीप शर्मा बौबी, हेमेंद्र जैन हन्नु, बिनोद सिंह, नारायण पोद्दार, ज्ञान प्रकाश, कौस्तव रॉय, मनी मोहंती, अभिमन्यु सिंह चौहान, कुमार अभिषेक, विकास शर्मा, मृत्यंजय यादव, रमेश नाग, श्रीराम प्रसाद, पप्पू मिश्रा, संतोष कुमार, अशोक सामंत, नरेंद्र ओझा, श्रीराम प्रसाद, पप्पू मिश्रा, रामबिलास शर्मा, कुमार संदेश, चिंटू सिंह, नवजोत सिंह सोहल, उमेश साव, रविजेंट सिंह, मनीष पांडेय, अनुराग मिश्रा, इकबाल सिंह, निर्मल गोप, अनिकेत रॉय, तेजेन्द्र सिंह जॉनी, बिमला साहू, सरस्वती साहू, मधुमाला, संजना साहू, मधु तांती, सुधा यादव, शीलू साहू, ममता सिंह, लकी कौर, काजू शांडिल, रंजीत सिंह, जसवंत सिंह, ऋषव सिंह, सतीश कुमार समेत सैकड़ों अन्य कार्यकर्ताओं का सराहनीय योगदान रहा।

Print
Facebook
Twitter
Telegram
WhatsApp
जाने छठ पूजा से जुड़ी ये खास बाते विराट कोहली का जन्म एक मध्यमवर्गीय परिवार में 5 नवंबर 1988 को हुआ. बॉलीवुड की ये top 5 फेमस अभिनेत्रिया, जिन्होंने क्रिकेटर्स के साथ की शादी दिवाली पर पिछले 500 सालों में नहीं बना ऐसा दुर्लभ महासंयोग सोना खरीदने से पहले खुद पहचानें असली है या नकली धनतेरस में भूल कर भी न ख़रीदे ये वस्तुएं दिवाली पर रंगोली कहीं गलत तो नहीं बना रहे Ananya Panday करेगीं अपने से 13 साल बड़े Actor से शादी WhatsApp में आ रहे 5 कमाल के फीचर ये कपल को जमकर किया जा रहा ट्रोल…बच्ची जैसी दिखती है पत्नी