---Advertisement---

भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार जमशेदपुर पहुंचे पूर्व सीएम रघुवर दास ; महानगर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया अभूतपूर्व स्वागत

By admin

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में नवगठित राष्ट्रीय पदाधिकारी की टीम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर पूर्व सीएम रघुवर दास बुधवार को पहली बार गृह क्षेत्र जमशेदपुर पहुंचे। पूर्व सीएम रघुवर दास के प्रथम शहर आगमन पर भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर उनका जोरदार स्वागत किया। बुधवार को सुबह से हो रहे मूसलाधार बारिश के बीच उत्साहित कार्यकर्ता अपने प्रिय नेता के स्वागत में डटे रहे। शहर पहुंचते ही, पूर्व सीएम रघुवर दास ने शहीद खुदीराम बोस एवं लोकनायक जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया।

विभिन्न मंडलाध्यक्ष के नेतृत्व में जुटे भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व सीएम रघुवर दास का ढोल-नगाड़े एवं आतिशबाजी के बीच मानगो के शहीद खुदीराम बोस चौक, मानगो बस स्टैंड गोलचक्कर, साकची शीतला माता मंदिर चौक, रामलीला मैदान चौक एवं एग्रिको स्थित आवास पर अभूतपूर्व स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने पूर्व सीएम को पुनः राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपे जाने पर फूल-माला, अंगवस्त्र भेंटकर एवं मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं व्यक्त की। इस दौरान उत्साहित कार्यकर्ताओं ने उनके समर्थन में जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कार्यकर्ताओं का जोश देखते ही बन रहा था। एग्रिको स्थित आवास पर बधाई देने बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों का तांता लगा रहा।

विभिन्न स्थानों पर भाजपा मंडल अध्यक्षों के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत: शहीद खुदीराम बोस चौक पर मानगो, उलीडीह, आजादनगर, एमजीएम, पटमदा, बोड़ाम एवं कमलपुर मंडल, मानगो बस स्टैंड गोलचक्कर पर सीतारामडेरा, बिरसानगर, टेल्को, बर्मामाइंस, गोलमुरी एवं साकची पुर्वी मंडल, साकची शीतला माता मंदिर चौक पर साकची पश्चिम, बिस्टुपुर, कदमा एवं सोनारी मंडल, रामलीला मैदान चौक पर जुगसलाई, बागबेड़ा, घाघीडीह, परसुडीह, सुंदरनगर, गोविंदपुर, घोड़ाबांधा, पोटका, कोवाली एवं आसनबनी मंडल एवं एग्रिको आवास पर बारीडीह मंडल एवं भाजपा जमशेदपुर महानगर महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने पूर्व सीएम रघुवर दास का जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन कर शुभकामनाएं दी।

इनकी रही मौजूदगी: पूर्व जिला अध्यक्ष रामबाबू तिवारी चंद्रशेखर मिश्रा, दिनेश कुमार, व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नीरज सिंह, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता राजेश शुक्ल, शिक्षा प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ राजीव कुमार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जटाशंकर पांडेय, कुलवंत सिंह बंटी, मिथिलेश सिंह यादव, कल्याणी शरण, जिला महामंत्री राकेश सिंह, अनिल मोदी, जिला उपाध्यक्ष संजीव सिन्हा, बबुआ सिंह, प्रदीप महतो, जिला मंत्री मंजीत सिंह, नीलू मछुआ, जितेंद्र राय, पप्पू सिंह, कोषाध्यक्ष राजीव सिंह, मीडिया प्रभारी प्रेम झा समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---