February 19, 2025 2:06 pm

जमशेदपुर की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए सीएम से मिले पूर्वमंत्री बन्ना गुप्ता

जमशेदपुर की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए सीएम से मिले पूर्वमंत्री बन्ना गुप्ता

सोशल संवाद / झारखंड : पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास पर राज्य के यशस्वी मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन जी के साथ आत्मीय मुलाकात कर उन्हें जमशेदपुर से जुड़े कई जनहित के मुद्दों के प्रति ध्यान आकृष्ट कराया।

यह भी पढ़े : भाजपा गोलमुरी मंडल ने कैलाशनगर एवं गोलमुरी बाजार में चलाया सदस्यता अभियान, सैकड़ों लोगों ने स्वेक्षा से ली भाजपा की प्राथमिक सदस्यता

पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता जी ने पिछले कई दिनों से चल रहे मानगो के कचड़े के मुद्दे पर संज्ञान लेने का आग्रह किया साथ ही कचड़े का निष्पादन हेतु कार्ययोजना बनाने का आग्रह भी किया। इसके साथ ही मानगो फ्लाईओवर निर्माण कार्य में तेजी लाने का विशेष निर्देश अधिकारीयों एवं संबंधित कंपनी को देने का आग्रह किया। आगामी ग्रीष्म ऋतू को देखते हुए सुचारु विधुत व्यवस्था एवं पेयजल आपूर्ति दुरुस्त करने का निर्देश भी अधिकारीयों को देने का आग्रह किया।

इसके साथ शहर में बेहतर लॉ एंड आर्डर समेत क्षेत्र के विभिन्न अन्य मुद्दों पर सकरात्मक बातचीत कर हल निकालने का आग्रह भी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी से किया, सीएम हेमंत सोरेन जी ने उनकी सभी बातों को ध्यानपूर्वक सुना और जल्द समाधान देने का आश्वासन पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता को दिया ।

Print
Facebook
Twitter
Telegram
WhatsApp
राज्यपाल को उनके पद से कौन हटा सकता है Paracetamol से होने वाले नुकसान ठंडे पानी से मुंह धोने के फायदे किन राज्यों में लागू है पेसा कानून 2024 के सबसे ज्यादा सुने गए गाने जाने कितनी बार कर सकते हैं आधार अपडेट हमेशा नीली पगड़ी क्यों पहनते थे मनमोहन सिंह Black Forest Cake का नाम Black Forest कैसे पड़ा ? क्या है Tesla car की खासियत sugar बढ़ने के लक्षण